NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ जिले के सभी 18 चार्ज में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ जिले के सभी 18 चार्ज में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण
रायगढ़

रायगढ़ जिले के सभी 18 चार्ज में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

2100 एचएलबी में शत-प्रतिशत सर्वेक्षण संपन्न

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:19 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक संचालित मकान सूचीकरण कार्य में रायगढ़ जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी 18 चार्ज अंतर्गत 2100 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में जिले के सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजरों, प्रगणकों एवं जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों द्वारा यह कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया गया।
मकान सूचीकरण अभियान के तहत जिले के समस्त वार्डों एवं मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर मकानों, परिवारों तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी का सर्वेक्षण एवं संकलन किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्षेत्र की अद्यतन एवं प्रमाणिक जानकारी तैयार करना है, जिससे आगामी जनगणना कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किया जा सके। जिला प्रशासन ने बताया कि नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में गंभीरता, जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य किया गया। प्रशासन ने जनगणना कार्य में आम नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
प्रशासन के अनुसार वर्तमान में सभी चार्ज में संकलित सत्यापन कार्य प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा अपने-अपने एचएलबी में किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 30 मई रात्रि 12 बजे तक पूर्ण की जाएगी, जिसके बाद आवश्यक अभिलेख एवं प्रतिवेदन तैयार किए जाएंगे।

You Might Also Like

आग बुझाने से अच्छा है ऐसा उपाय करें कि लगने ही न दें : एमडी

गेरवानी-सराईपाली सडक़ के लिए अब आंदोलन की तैयारी

पिंटू महादेवा के खिलाफ कांग्रेसियों ने दर्ज कराई शिकायत

संकट मोचक बने सुनील लेंध्रा… व्यक्तिगत संबंधों का गवाह बना वार्ड नंबर 19

रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डीएमएफ से बदलेगी खनन प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर, लैलूंगा में मॉडल कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, तमनार में उद्यान, धरमजयगढ़-लैलूंगा-घरघोड़ा-तमनार में लाइब्रेरी निर्माण की तैयारी
Next Article सुशासन तिहार: जनता और प्रशासन के बीच मजबूत विश्वास का माध्यम बन रहा जनसमस्या निवारण शिविर

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?