NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
रायगढ़

चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त

lochan Gupta
Last updated: June 14, 2026 12:12 am
By lochan Gupta June 14, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. शहर में हुए लूटपाट की दो अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें जोगीडीपा क्षेत्र के दो बदमाश युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार सारथी उर्फ सन्नी और शाहीद सारथी के रूप में हुई है जो 10 जून की रात अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों से लूटपाट की घटनाओं को अंजमा दिए थे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदमारी निवासी किशन साहू (27 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 10 जून की रात वह अपने मित्र समीर यादव के साथ बाइक से केवड़ाबाड़ी से मधुबनपारा जा रहा था। रात करीब 10 बजे जोगीडीपा गंगाराम तालाब के पास पहुंचा था तभी सन्नी सारथी और शाहीद सारथी ने उसका रास्ता रोकते हए गाली-गलौज कर किशन की जेब से 200 रुपये जबरन निकाल लिए और उसकी बाइक भी छीन लिया। वहीं जब पीडि़त किशन साहू ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट भी की। इस दौरान सन्नी सारथी ने चाकू से हमला किया और किशन की मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। दूसरी घटना में युवक अभिषेक नागराज (25 वर्ष) निवासी इंदिरानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 10 जून की रात लगभग 11.45 बजे वह केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने घर लौट रहा था। घर के पास गली में सन्नी सारथी और शाहीद सारथी ने चाकू दिखाकर पैसों की मांग की। पैसे नहीं होने पर दोनों ने अभिषेक से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। ऐसे में एक ही रात में दो-दो घटनाओं की शिकायत मिलने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। वहीं इस घटनाओं को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एएसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। इससे कोतवाली पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो दोनों ने लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। जिससे सन्नी उर्फ प्रकाश सारथी पिता सियाराम सारथी (25 वर्ष) निवासी जोगीडीपा और शाहीद सारथी पिता रामेंद्र सारथी (18 वर्ष) निवासी जोगीडीपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
लूट की रकम बरामद
पुलिस ने आरोपियों के बयान दर्ज करते हुए प्रकाश सारथी के निशानदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटी गई बाइक तथा शाहीद सारथी से लूटा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इन आरोपियों के गिरफ्तारी में कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक उत्तम सारथी, आरक्षक प्रताप बेहरा, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर की भूमिका रही।

राह चलते लूटपाट और भय का वातावरण निर्मित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी

You Might Also Like

गांजा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई जारी

आर.एल. हॉस्पिटल में 25 मई को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

कार्यों के गुणवत्ता की करें नियमित जांच-चंद्रवंशी

सोनीपत में आयोजित नीति बूटकैम्प में शामिल होंगे ओपी

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी कार्यकर्ता सम्मेलन में हुईं शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article असमाजिक तत्वों व उनकी गतिविधियों पर करें प्रहार-एसएसपी सिंह
Next Article असम में वायुसेना का विमान क्रैश, पांच जवानों की मौत

खबरें और भी है....

डॉ. शैलजा सक्सेना का लेख- ‘प्रवासी कथेतर साहित्य’ की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डॉ. शैलजा सक्सेना का लेख- ‘प्रवासी कथेतर साहित्य’ की समीक्षा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?