रायगढ़। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र आज फिर एक बार आमजनो के लिए उम्मीद की किरण बना। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने यहां पहुंचकर दूर-दराज से आए आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। सुबह से ही सहयोग केंद्र में भीड़ थी। किसी की पेंशन अटकी थी, कोई स्वास्थ्य सहायता मांग रहा था तो कोई किसी समस्या को लेकर परेशान था। वित्त मंत्री ने एक-एक व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ओपी चौधरी ने कहा, जनता की छोटी से छोटी समस्या भी सरकार उनके लिए खड़ी है। सहयोग केंद्र इसी उद्देश्य से बनाया गया है कि लोगों की आवाज सीधे शासन तक पहुंचे और समय पर समाधान मिले। इस अवसर पर सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री प्रितेश गांधी की भी मौजूदगी रही।



