NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पाइल्स के ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पाइल्स के ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत
रायगढ़

पाइल्स के ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत

रिश्तेदारों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

lochan Gupta
Last updated: July 29, 2026 12:21 am
By lochan Gupta July 29, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के खरसिया सिविल अस्पताल में पाइल्स का ऑपरेशन कराने गए युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कलेक्टर को दिए आवेदन में मृतक तामेश्वर शर्मा के पिता रावेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनका छोटा बेटा तामेश्वर शर्मा 25 जून को पाइल्स का ऑपरेशन कराने खरसिया सिविल अस्पताल गया था। वहां डॉ. विक्रम राठिया और डॉ. सजन अग्रवाल ने उसका ऑपरेशन किया। रिश्तेदारों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से तामेश्वर की मौत हो गई। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद डॉ. विक्रम राठिया ने मामले को छिपाने के लिए तामेश्वर को मृत अवस्था में ही आनन-फानन में एम्बुलेंस से रायगढ़ के मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया। रिश्तेदारों के मुताबिक, मेट्रो अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक की मौत काफी पहले हो चुकी थी और उसकी मौत खरसिया में ही हो गई थी।

आश्वासन मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई

घटना के बाद रिश्तेदारों ने खरसिया पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई और स्थानीय लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन कर दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। उस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रवीण तिवारी ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था। उनका कहना है कि अब तक किसी भी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

अब तक नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने किया था, लेकिन आज तक उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे मामले की जांच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक के रिश्तेदारों ने कलेक्टर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

You Might Also Like

लॉयंस क्लब मिड टाउन एवं द्रौपदी रामदास फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण और फलदार पौधों का वितरण

गाड़ी का बीमा करने के बाद क्षतिपूर्ति में आनाकानी

ग्रीन व्यू लेडीज ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

मां मंगला, सिंघल स्टील-गुरुश्री इंडस्ट्रीज समेत 5 उद्योगों पर 5.25 लाख का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री में 1143 करोड़ का निवेश से टेक्नॉलाजी में छत्तीसगढ़ का बजेगा डंका : ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप
Next Article उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान-मुख्यमंत्री

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?