NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण
रायगढ़

रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

जिंदल द्वारा सडक़ निर्माण पर पक्ष-विपक्ष में जमकर बहस, अवैध मटन-चिकन विक्रेताओं पर कडी कार्रवाई की उठी मांग

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 12:55 am
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। शहर विकास के विषयों को लेकर शहर सरकार के द्वारा बुलाये गए विशेष सम्मेलन के दौरान उस समय पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने तीखी बहस छिड गई जब जिंदल के द्वारा सडक़ निर्माण को लेकर लाये गए एजेंडे में विपक्ष के पार्षदों ने जिंदल के नामकरण के लिये शहर सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसी तरह महिला बिल को लेकर लाये गए निंदा प्रस्ताव का भी विपक्ष ने विरोध किया और अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराई। बैठक के दौरान 6 बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें महाराणा प्रताप चौक के लिये स्थल परिवर्तन को स्वीकृति देते हुए रामपुर चौराहे के पास महाराणा प्रताप चौक का नामकरण करने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया।
नगर निगम के साधारण सम्मेलन की बैठक में एजेंडा क्रमांक 1 के दौरान कोतरा रोड पुलिस थाना के पास महाराणा प्रताप चौक का नामकरण का प्रस्ताव लाया गया, जिसमें चर्चा के दौरान उक्त मार्ग पर एनएच होनें तथा फोरलेन सडक़ बनाये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि महाराणा प्रताप चौक का स्थान परिवर्तन कर रामपुर रोड वाटर वर्ल्ड तिराहा को माहाराणा प्रताप चौक के नाम से नामकरण कर वहां मूर्ति स्थापित की जाये। इसी तरह केवड़ाबाडी चौक से मरीन ड्राईव तक केनाल लिंक रोड निर्माण हेतु 2255.81 लाख की स्वीकृति हेतु जैसे ही प्रस्ताव आया विपक्ष के पार्षदों जयंत ठेठवार और नेताप्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने इसका विरोध करते हुए शहर सरकार पर जिंदल के नामकरण के लिये चुपके से दबाव में स्वीकृति देने का आरोप लगाते हुए इस प्रस्ताव का विरोध किया। कांग्रेस पार्षद जयंत ठेठवार का आरोप था कि परिषद को नामकरण को निरस्त करके शासन को भेजना चाहिए था, यह परिषद का अधिकार था। इससे निगम व राज्य प्रशासन को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सडक निर्माण के लागत की राशि जिंदल प्रबंधन से भी लेने की बात कही।
वहीं नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने भी शहर सरकार पर इस मामले में जिंदल प्रबंधन के दबाव में आकर सडक़ निर्माण की आड में नामकरण को स्वीकृति देने का आरोप लगाया। इसके बाद केवड़ाबाडी चौक से लेकर किरोड़ीमल चौक तक मार्ग का डामरीकरण व बीडी रोड निर्माण के संबंध में चर्चा उपरांत इसकी स्वीकृति दी गई। वहीं केवड़ाबाडी लक्ष्मीपुर चौक स्थित मटन मार्केट को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने शहर के चार जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में एक सर्व सुविधायुक्त मटन चिकन मार्केट बनाये जाने की मांग रखी। पार्षद हरि सराफ ने लक्ष्मीपुर चौक तथा आसपास रहवास होनें तथा स्कूल होनें का हवाला देते हुए बदबू और सड़ांध से परेशान शहरवासियों के लिये इसे स्थानांतरित करना जनहित में बताया और शहर के भीतर अवैध रूप से खुलेआम बिक रहे मटन-चिकन के दुकानों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस बाबत चर्चा उपरांत महापौर की पहल पर एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। जो मंत्री जी से चर्चा उपरांत स्थल का चयन करे और शहर से बाहर ही सही मगर एक सर्व सुविधायुक्त मटन-चिकन मार्केट का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। जिसमें शहर के मछली व्यवसायी भी अपना मछली पसरा लगा सकें। बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों विशेषकर भाजपा के महिला पार्षदों के द्वारा महिला बिल को लेकर निंदा प्रस्ताव रखे जाने पर विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच काफी तिखी बहस भी दर्ज की गई।
बैठक के दौरान पूर्व सभापति जयंत ठेठवार के द्वारा एजेंडे से हटकर पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल करने तथा इसके कारण जनता को परेशानी होनें का हवाला देते हुए इसे सरल करने तथा केवल एनओसी के लिये काम करने की बात कही। तो बोईरदादर क्षेत्र के पार्षद महेश शुक्ला ने नये जुड़े पंचायतों में पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया की धीमी प्रगति और क्षेत्र के आम जन को परेशानी का हवाला देते हुए इसे व्यवस्थित करने की मांग रखी। तो पार्षद हरि सराफ ने ग्रीष्म काल को देखते हुए नगर निगम में उपलब्ध 12 टैंकरो को पूरे 48 वार्डो के लिये नाकाफी बताते हुए इसकी संख्या बढ़ाई जाने की मांग रखी। जिस पर महापौर जीवर्धन चौहान ने करीब 12 टैंकर की और व्यवस्था होनें की जानकारी दी।
आज के निगम के विशेष सम्मेलन के दौरान विभिन्न एजेंडो पर चर्चा पर भाग लेते हुए जहां एक तरफ विपक्ष के आधे दर्जन पार्षद भी शहर सरकार पर भारी पड़ते दिखे तो अधिक संख्या में होनें के बावजूद भाजपा के पार्षदगण मेज थपथपाने की भूमिका तक ही सिमित नजर आये। हालांकि महिला बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा पार्षद किसी हद तक विपक्ष पर हमलावर नजर आये।

You Might Also Like

नियम विरुद्ध सडक़ों पर दौड़ रही वाहनों पर गिरी आरटीओ उडऩदस्ता की गाज

अवैध शराब पर जारी खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

अष्टमहालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम पंडरीपानी में त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ आज

गुंजन के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

50 हाथियों का दल सडक़ पार करते दिखा, हाईवे पर रोकी वाहनों की रफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गरज-चमक और आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश
Next Article नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर

खबरें और भी है....

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, कोरिया सहित सात जिलों के बदले गए कलेक्टर, 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?