रायगढ़। रविवार शाम को एक व्यवसायी दंपत्ति कार में सवार होकर लात नाला के पुराना पुल से अपने घर जा रहे थे, इस दौरान कार अनियंत्रित होकर नाला में गिर गई और तेज बहाव के चलते गहरे पानी में जाने से पति-पत्नी लापता हो गए हैं। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस व रेस्क्यू टीम देर शाम तक तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र के घोटला बड़े निवासी देवनारायण पटेल अपनी पत्नी सविता पटेल के साथ रविवार को सुबह किसी व्यवसायिक काम से सारंगढ़ गए हुए थे। इस दौरान दोपहर में मुसलाधार बारिश होने से शाम को दोनों अपने कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान इस दौरान शाम करीब 6 बजे माधोपाली-बांधापाली के बीच बहने वाला लात नाला के पुराने पुल को पार कर रहे थे, तभी पुल पर एक बड़ी लकड़ी होने के कारण उससे बचते हुए आगे निकले तो कार अनियंत्रित होकर नाला में गिर गई। वहीं तेज बारिश के कारण नाला में अधिक बहाव होने से देखते ही देखते कार काफी दुर तक बह गया। ऐसे में जब आसपास के लोगों ने कुछ देर बाद देखा कि नाला के गहरे पानी में एक कार तैर रही है तो इसकी सूचना सारंगढ़ पुलिस को दिया। जिससे पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार कार को बाहर निकाला गया, लेकिन उसमें सवार देवनारायण पटेल व उनकी पत्नी सविता पटेल का पता नहीं सका। ऐसे में पुलिस का कहना है कि अब अंधेरा होने व पानी का बहाह तेज होने से तलाश रोकी गई है, सुबह में फिर से खोज बीन की जाएगी।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अमझर पुल के आसपास राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त रूप से लापता दंपती की तलाश में जुटे हैं।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक कार या उसमें सवार लोगों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। फिलहाल सभी टीमें खोज एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।



