NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथियों ने तोड़े 7 ग्रामीणों के कच्चे मकान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथियों ने तोड़े 7 ग्रामीणों के कच्चे मकान
रायगढ़

हाथियों ने तोड़े 7 ग्रामीणों के कच्चे मकान

फसलें रौंदी और स्कूल की बाउंड्रीवाल भी गिराई, रायगढ़ के जंगल में 142 हाथी मौजूद

lochan Gupta
Last updated: July 27, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज में दो रात के भीतर हाथियों ने 7 ग्रामीणों के कच्चे मकानों की दीवारें तोड़ दीं और कई किसानों की धान की फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया। वहीं घरघोड़ा रेंज में एक हाथी ने स्कूल की बाउंड्रीवाल भी गिरा दी। घटना के बाद वन विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की रात कापू रेंज के जंगल से निकलकर तीन हाथी अलोला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने किसान संतोष की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद बसंती बाई, रामकुमार, लक्ष्मणराम, जगरसाय, शिवा चौहान, समोतिराम और घुरसाय के कच्चे मकानों की दीवारें तोड़ दीं। हाथियों के गांव में पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर चले गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। अगली रात भी यही तीन हाथी अलोला और इदंकालो गांव के आसपास पहुंच गए। यहां आदेराम राठिया, परमेश्वर, हरिशंकर, विजय राठिया, तीजराम तथा कमरई गांव के परसराम की फसलों को नुकसान पहुंचाया।

अन्य इलाकों में भी नुकसान

बाकारूमा रेंज के सोखमुड़ा, जमाबीरा और मदनपुर गांव में 20 हाथियों के दल ने क्रिस्टोफर, विनोद और रामलाल की धान की फसलों के साथ शौचालय को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के चारमार गांव में जंगल से निकला एक हाथी स्कूल परिसर तक पहुंच गया और अपनी सूंड से स्कूल की बाउंड्रीवाल गिरा दी।

जिले में 142 हाथियों की मौजूदगी

रायगढ़ जिले के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडलों में वर्तमान में कुल 142 हाथी मौजूद हैं। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 103 हाथी हैं, जिनमें 32 नर, 48 मादा और 23 शावक शामिल हैं। वहीं रायगढ़ वन मंडल में 39 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। इनमें 10 नर, 24 मादा और 5 शावक शामिल हैं।

वन विभाग लगातार कर रहा निगरानी

कापू रेंज के रेंजर सूर्यकांत नेताम ने बताया कि हाथियों के दल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। जंगल से लगे घरों में रात के समय नहीं रुकने की सलाह दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी जा रही है।

You Might Also Like

बरौद खदान हादसे को लेकर मजदूर सभा ने प्रबंधन को लिखा पत्र

नि:शुल्क नेत्र शिविर में 19़3 मरीजों को मिला लाभ

किशोरी का अपहरण कर किया अनाचार

एसएसपी शशि मोहन के मुख्य आतिथ्य में अभा. वॉलीबॉल स्पर्धा का शुभारंभ

रेंगालपाली बेरियर के पास ट्रक व बाइक भिड़ी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तीर-धनुष से दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
Next Article पूर्व सैनिक संगठक ने मनाया कारगील विजय दिवस

खबरें और भी है....

पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण
पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या
‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव की बात-सीएम साय

Popular Posts

पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?