NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी
रायपुर

सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी

सोना खरीदकर किया ऑनलाइन पेमेंट, बाद में ट्रांजेक्शन कराया होल्ड

lochan Gupta
Last updated: July 26, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta July 26, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। टिकरापारा क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी से करीब 2 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ने पहले सोना खरीदने के लिए ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बाद दूसरा ऑर्डर रद्द कराकर कारोबारी से उसकी राशि वापस ले ली। कुछ दिन बाद कारोबारी को बैंक खाते में जमा रकम होल्ड होने की जानकारी मिली, तब ठगी का पता चला। इस मामले में कुल 1,99,440 रुपए की राशि होल्ड हो गई, जिससे कारोबारी को नुकसान हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, संजय नगर निवासी अजय सोनी की टिकरापारा मेन रोड पर अजय ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 17 जुलाई को एक युवक स्कूटी से दुकान पहुंचा। उसने 6 ग्राम सोना खरीदने की बात कही। दुकान में 5 ग्राम का सोने का सिक्का उपलब्ध था, जिसकी कीमत 76,220 रुपए थी। युवक ने जगदम्बा टीसी के नाम से ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बाद उसने 1.600 ग्राम सोना और खरीदा, जिसकी कीमत 23,500 रुपए थी।
इसका भी ऑनलाइन भुगतान करने के बाद उसने करीब एक घंटे बाद सोना लेने की बात कहकर दुकान से चला गया। कुछ देर बाद लौटकर युवक ने दूसरा ऑर्डर रद्द करने और उसकी रकम वापस करने की मांग की। इस पर कारोबारी ने उसके मोबाइल नंबर पर 23,500 रुपए ऑनलाइन वापस कर दिए। 20 जुलाई को कारोबारी अजय सोनी के पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को जगदम्बा टीसी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उसके खाते में 3.50 लाख रुपए जमा हुए हैं। इसके बाद अजय ने अपना बैंक खाता चेक किया। खाते में 78,757 रुपए दिखाई दे रहे थे, लेकिन करीब तीन घंटे बाद बैलेंस माइनस 20,962 रुपए हो गया।
21 जुलाई को बैंक पहुंचने पर अजय को पता चला कि दो ट्रांजेक्शन की कुल 99,720 रुपए की रकम होल्ड कर दी गई है। अगले दिन भी दो अन्य ट्रांजेक्शन की 99,720 रुपए की राशि होल्ड होने की जानकारी मिली। इसके बाद कारोबारी को साइबर ठगी का शक हुआ। बाद में संतोषी नगर मेन रोड स्थित श्री ओम शांति ज्वेलर्स में हुई साइबर ठगी के सीसीटीवी फुटेज की जानकारी मिली। फुटेज देखने पर अजय ने अपने साथ ठगी करने वाले युवक की पहचान कर ली।शिकायत में साहिल और आयुष साहू के नाम सामने आए हैं। पुलिस सीसीटीीवी फुटेज और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

You Might Also Like

थार गाड़ी में मिली युवक की दो-तीन दिन पुरानी लाश

समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : सीएम साय

कपड़े और ज्वेलरी दुकान में चोरी, 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : राजधानी में महिला सम्मेलन और तीजा-पोरा महोत्सव की धूम

राजधानी के 57 सडक़ों पर लगेंगे 168 नए कैमरे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अब कहीं भी पोस्टर-फ्लेक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना, सभी 10 जोन में तय किए गए विज्ञापन स्थल
Next Article कारगिल विजय दिवस पर निकली साइकिल रैली

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?