NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान
रायगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान

परिवहन विभाग की समयबद्ध कार्यवाही से हितग्राहियों ने जताया संतोष

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शासन की जनकल्याणकारी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों के लिए भरोसे का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों द्वारा गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सहज तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। रायगढ़ जिले में भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में रुद्रा बेहरा, विश्वनाथन मोहन राव एवं इलियास लोमगा ने ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही जिला परिवहन विभाग ने तीनों प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया। समस्या का समाधान होने पर तीनों हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई हुई और समय पर समाधान मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, सहज और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करा रही है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी समाधान हो। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आज नागरिकों और शासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन की अवधारणा को साकार कर रही है।

You Might Also Like

शहर की वीआईपी रोड बदहाल, गहरे गड्ढे दे रहे गंभीर हादसे को न्यौता

श्याम गुप्ता बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश सचिव

पहाड़ मंदिर हनुमान प्रतिमा स्थापना में यादव समाज का योगदान

आयुष्मान कार्ड के लिए निगम में हर दिन लगेगा कैंप- कमिश्नर

जानकी कॉलेज में राष्ट्रीय सुरक्षा माह अन्तर्गत “सडक़ सुरक्षा – जीवन रक्षा” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्राम उत्तर रेगांव में शराब रेड कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त
Next Article किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य-कलेक्टर, बिना सत्यापन मकान किराये पर देने पर होगी कार्रवाई

खबरें और भी है....

सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
बंद कमरे में ग्रामीण की मिली दो दिन पुरानी लाश
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी-सीएम साय
14 लाख रुपए का 30 टन लोहा की हेराफेरी
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?