NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चक्रपथ मार्ग बन रहा प्रदूषण का नया हब…!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चक्रपथ मार्ग बन रहा प्रदूषण का नया हब…!
रायगढ़

चक्रपथ मार्ग बन रहा प्रदूषण का नया हब…!

रोजाना समस्याओं से जूझ रहे शहरवासी, क्या बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे अधिकारी...!

lochan Gupta
Last updated: December 15, 2023 2:11 am
By lochan Gupta December 15, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। औद्योगिक प्रदूषण के साथ-साथ सडक़ों की बदतर स्थिति से जूझते हुए रायगढ़ वासियो को अब चक्रपथ से उड़ती धूल ने नई बीमारी दे दी है। सुबह से लेकर देर रात तक लगातार इस सडक़ के निर्माण कार्य से उडऩे वाली धूल लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने के साथ-साथ उनकी जान की आफत बनती जा रही है।
रोजाना इस चक्रपथ से जिले के कलेक्टर सहित कई बड़े अधिकारी गुजरते हैं और अब तक नये विधायक को भी यहां से गुजरना होगा। निर्माण कार्य की अनुमति मिलने के बाद से अब तक अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता भोग रही है। कारण समझ से परे है कि आखिरकार जहरीली राख व उड़ती धूल के बाद अब यह नया प्रदूषण का तोहफा देने वाले अधिकारियों पर कब गाज गिरेगी।
यूं तो रायगढ़ शहर चारो तरफ से उद्योगों से घिरा हुआ है, जिससे इस शहर को प्रदूषण सौगात के रूप में मिल रही है। लगातार बढ़ते उद्योगों से हो रहे प्रदूषण से यहां के रहवासियों को कई तरह की बीमारियों से जूझना भी पड़ रहा है। इसी कड़ी में अब एक और कड़ी जुड़ गई है, जब यहां के लोगो को बीच शहर में भी बीते कुछ दिनों से प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में केलो नदी का जलस्तर बढऩे की वजह से चक्रपथ पूरी तरह जलमग्न हो जाता है और इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। साथ ही रेलवे फाटक बंद होनें की स्थिति में एकमात्र शनिमंदिर वाले मार्ग में यातायात का दबाव अधिक बढ़ जाता है जिससे यहां घंटो-घंटो तक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा चक्रपथ की उंचाई बढाने एक योजना बनाकर कार्य शुरू किया गया है परंतु यह कार्य अब शहरवासियों के लिये मुसीबत बन गई है।
शहर के एक युवा ने बताया कि चक्रपथ को प्रदूषण का नया हब कहें तो कोई गलत नही होगा। चूंकि जिले में पहले से कई उद्योग स्थापित हैं जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। घर की छतों से लेकर कमरों तक काली डस्ट की परत आसानी से हर घर में देखी जा सकती है। उद्योगों के चिमनियों से निकलने वाली प्रदूषण से कई तरह की बीमारियों की चपेट में आकर लोग बीमार होते जा रहे हैं। इसी तरह बीते कुछ दिनों से शहर के बीचो बीच शहर के बीच चक्रपथ में कछुए गति से यहां उंचाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को प्रतिदिन यहां उठने वाली धुल के गुब्बार से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे यहां के प्रदूषण से कोई गंभीर बीमारी होनें के आसार भी लगते हैं। शहर के युवा ने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले तीन दिन हुई बारिश में यहां कीचड हो जाने से कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। समय रहते इस पर ध्यान ही दिया गया तो आने वाले दिनों में इसके परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं इस बात से इंकार भी नही किया जा सकता।

You Might Also Like

छग के पीएमश्री स्कूलो के शिक्षकों का आईआईटी जम्मू में साइंस एंड टेक्नोलॉजी आधारित प्रशिक्षण हुआ संपन्न

जिंदल कोल माइंस उत्खनन प्रबंधक के मनमानी रवैए से ग्रामीणों में आक्रोश

राधामाधव मंदिर विश्वासपुर में 31 अगस्त को राधा अष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा

बाढ़ से निपटने सजग व चौकन्ने रहे अधिकारी : कलेक्टर

‘ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2024-25’ का भव्य शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को बताये ट्रैफिक नियम
Next Article शहीद जवान कमलेश साहू की मृत्यु पर ओपी ने शोक जताया

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?