NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने विभागों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने विभागों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां
रायगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने विभागों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, 13 अगस्त को होगी अंतिम रिहर्सल° सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, यातायात से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक की तैयारियों का विस्तृत खाका तैयार

lochan Gupta
Last updated: July 22, 2026 12:40 am
By lochan Gupta July 22, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 को गरिमामय, भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए समारोह की प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को यादगार बनाने के निर्देश दिए। 15 अगस्त 2026 का मुख्य जिला स्तरीय समारोह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में प्रात: 7.30 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे तथा इसके बाद सुबह 8 बजे कलेक्टोरेट परिसर एवं 8.30 बजे मुख्य समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। 13 अगस्त 2026 को प्रात: 8.30 बजे अंतिम रिहर्सल आयोजित होगी। वहीं यदि किसी विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण के लिए नाम प्रस्तावित किए जाने हैं तो उसका प्रस्ताव 5 अगस्त 2026 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस विभाग को समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग एवं वीआईपी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई। नगर निगम को समारोह स्थल की साफ-सफाई, शौचालय, 500 कुर्सियों की व्यवस्था तथा आमंत्रण पत्रों के वितरण में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, रंगाई-पुताई, वीआईपी पंडाल, जल निकासी एवं आवश्यक निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को समारोह के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति, साउंड सिस्टम के लिए अलग विद्युत व्यवस्था तथा बरसात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पर्याप्त पेयजल एवं पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वास्थ्य विभाग को समारोह स्थल पर चिकित्सकीय दल, एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग को मंच एवं परिसर की आकर्षक सजावट तथा पुष्प व्यवस्था करने को कहा गया। खाद्य विभाग को प्रतिभागी बच्चों के लिए जलपान एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों, विशिष्ट अतिथियों एवं पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के सम्मान की विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई। अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को सभी आमंत्रित अतिथियों तक निमंत्रण पत्र पहुंचाने, सम्मानित होने वाले व्यक्तियों से संपर्क करने तथा कार्यक्रम स्थल तक उनके आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन एवं संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों के सम्मान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी हुई तेज

सोनोग्राफी व सिटी स्केन कराने दर-दर भटक रहे मरीज

मंदिर के 8 सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ चोर

जिंदल फाउंडेशन के विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का सीएम साय ने किया शुभारंभ

प्रयास आवासीय विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए करें कार्य : वित्तमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चिरायु टीम की तत्परता से तीन माह के मासूम को मिली नई मुस्कान
Next Article चोर व चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?