NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चिरायु टीम की तत्परता से तीन माह के मासूम को मिली नई मुस्कान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चिरायु टीम की तत्परता से तीन माह के मासूम को मिली नई मुस्कान
रायगढ़

चिरायु टीम की तत्परता से तीन माह के मासूम को मिली नई मुस्कान

जन्मजात कटे होंठ का नि:शुल्क सफल ऑपरेशन, अब सामान्य रूप से कर रहा स्तनपान

lochan Gupta
Last updated: July 22, 2026 12:40 am
By lochan Gupta July 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत जन्मजात विकारों से पीडि़त बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड पुसौर के ग्राम कंवरिहा में चिरायु टीम की सतर्कता और त्वरित पहल से तीन माह के एक शिशु का सफल उपचार संभव हो सका।
ग्राम कंवरिहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु टीम ए ने तीन माह के शिशु गौरांश सिदार का परीक्षण किया। जांच में शिशु के जन्मजात क्लेफ्ट लिप (कटे होंठ) से पीडि़त होने की पहचान हुई। समस्या की गंभीरता को देखते हुए टीम प्रभारी डॉ. रेनुका नायक, फार्मासिस्ट त्रिदेव राज, एएनएम निन्नी जांगड़े एवं लैब टेक्नीशियन प्रिया माझी ने तत्काल उच्च उपचार के लिए रेफर करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद नायक तथा खंड कार्यक्रम प्रबंधक नवीन शर्मा के समन्वय से शिशु का रायपुर स्थित कालड़ा हॉस्पिटल में नि:शुल्क सफल ऑपरेशन कराया गया। उपचार के बाद अब शिशु पूरी तरह स्वस्थ है और बिना किसी कठिनाई के सामान्य रूप से स्तनपान कर रहा है। शिशु के परिजनों ने समय पर बीमारी की पहचान, उचित परामर्श एवं नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिरायु टीम और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर जन्मजात विकारों, बीमारियों, पोषण संबंधी कमियों तथा विकासात्मक विलंब की समय पर पहचान की जाती है। कार्यक्रम के अंतर्गत 44 प्रकार की जन्मजात विकृतियों एवं गंभीर बीमारियों, जैसे जन्मजात हृदय रोग, कटे होंठ एवं तालु (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट), जन्मजात मोतियाबिंद, सुनने एवं बोलने में अक्षमता सहित अन्य समस्याओं का नि:शुल्क उपचार कराया जाता है। चिरायु की विशेषज्ञ मेडिकल टीम नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है। गंभीर बीमारी अथवा जन्मजात विकार पाए जाने पर बच्चों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर कर नि:शुल्क ऑपरेशन एवं विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाता है। यह कार्यक्रम बच्चों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

You Might Also Like

कुष्ठ रोग नियंत्रण पर मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

22 अगस्त को अधिकारी कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश

3 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पकड़ाए

सांसद, विधायक के माध्यम से कर्मचारी संघ सौंपेगा ज्ञापन

अंजनी स्टील में हादसा : करंट लगने से श्रमिक की हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, निर्धारित समय में पूरे हों सभी लक्ष्य-कलेक्टर
Next Article स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने विभागों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?