रायगढ़। शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने अपनी सेवा परंपरा का निर्वहन करते हुए विगत 19 जुलाई को रात आठ बजे होटल श्रेष्ठा में रोटरी वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम शहर के गणमान्य नागरिकों एवं रोटेरियन सदस्यों की उपस्थिति में बेहद खुशनुमा व पारिवारिक माहौल में हुआ।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ रात आठ बजे मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा,आरआईडी 3261, शपथ अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन मेजर दीपक मेहता, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मनीष शाह, रोटेरियन विजय अग्रवाल डायरेक्टर, एनआर ग्रुप,अध्यक्ष रोटेरियन अनूप अग्रवाल, सचिव रोटेरियन विनय केडिया एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन कमल अग्रवाल सहित उपस्थित सभी गणमान्यजनों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया। इसके पश्चात क्लब सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय सम्मान किया।
अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने सारगर्भित ढंग से कहा कि रोटरी क्लब की खासियत है कि वह व्यक्ति के जन्म से पहले और मृत्यु के बाद भी समाज सेवा में लगी रहती है। क्लब के सभी सदस्य पवित्र मन से सेवा कार्य में समर्पित रहते हैं। जिसका लाभ समाज के तमाम जरुरतमंद लोगों को मिलता है। वहीं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन मेजर दीपक मेहता ने बड़ी विनम्रता से कहा कि रायगढ़ मेरे लिए मायके जैसा है। यहां के सदस्य समाज की सेवा अपने परिवार की तरह करते हैं, जो निश्चित ही तारीफे काबिल उन्होंने सभी नवीन पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वार्षिक प्रतिवेदन एवं सम्मान
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक गतिविधियों का वाचन कर विस्तृत जानकारी दी। वहीं पूर्व सचिव डॉ. सतीश अग्रवाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरे वर्ष के सेवा कार्यों की झलकियां प्रस्तुत कीं। जिसका अवलोकन कर उपस्थित अतिथियों ने गत वर्ष के कार्यों की बेहद सराहना की।
नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ
शपथ विधि रोटेरियन मेजर दीपक मेहता द्वारा संपन्न कराई गई।जिसके अंतर्गत अध्यक्ष रोटेरियन अनूप अग्रवाल, सचिव रोटेरियन विनय केडिया एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन कमल अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी तरह रोटेरियन विनय रतेरिया, रोटेरियन राकेश अग्रवाल, रोटेरियन नवीश अग्रवाल, रोटेरियन राहुल अग्रवाल, रोटेरियन सीए दीपक गर्ग, रोटेरियन अभिषेक मित्तल, रोटेरियन मुकेश अग्रवाल सहित सभी नवीन सदस्यों को बैज पहनाकर रोटरी क्लब में सम्मान कर शामिल किया गया जिससे करतल ध्वनि से सदन गुंजायमान हो गया।
नवीन कार्यकारिणी का संकल्प
अध्यक्ष रोटेरियन अनूप अग्रवाल एवं सचिव रोटेरियन विनय केडिया ने बताया कि इस वर्ष क्रिएट लॉस्टिंग इम्पैक्ट थीम के तहत सेवा कार्यों को नया आयाम दिया जाएगा व वर्षभर कोर्स और स्वास्थ्य के क्षेत्र में डायलिसिस सेवा, शहर में वाटर कूलर की व्यवस्था सहित अनेक जनहितैषी योजनाओं को नव्यता और भव्यता देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इनकी रही उपस्थिति
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शहर की सामाजिक संस्थाएं लॉयंस क्लब, लॉयनेस क्लब रायगढ़, रोटरी क्लब ग्रेटर, रोटरी क्लब रॉयल, अग्रसेन सेवा संघ, अग्र समाज, भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला महामंत्री विकास केडिया, वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन प्रीतपाल सिंह टूटेजा, रोटेरियन विनोद बट्टीमार, रोटेरियन विशाल सारस्वत, रोटेरियन संतोष नायर, रोटेरियन जी.एस. नरेड़ी, रोटेरियन पवन अग्रवाल, रोटेरियन दिनेश सीए, रोटेरियन अरविंद गर्ग, रोटेरियन अतुल रतेरिया, रोटेरियन संतोष टिबरेवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यों का बेहद सराहनीय व सकारात्मक योगदान रहा।



