NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस करती रही आदिवासियों का शोषण : विकास केडिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस करती रही आदिवासियों का शोषण : विकास केडिया
रायगढ़

कांग्रेस करती रही आदिवासियों का शोषण : विकास केडिया

अध्यक्ष अनिल शुक्ला को दिखाया आईना, आदिवासी समाज से राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री बनाने वाली भाजपा को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

lochan Gupta
Last updated: June 30, 2025 11:54 pm
By lochan Gupta June 30, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। सीधे साधे सरल सहज सांसद राधेश्याम राठिया के आदिवासी हितैषी पर सवाल उठाए जाने पर युवा भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान उनका सार्वजनिक अपमान करने के मामले में पार्टी से निष्काशित हो चुके कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला किस मुंह से आदिवासी हितैषी बने हुए है।
भाजपा नेता ने कहा कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले अनिल शुक्ला पर कांग्रेस ने अनुशानात्मक कार्यवाही कर चुकी। विकास केडिया ने भाजपा को आदिवासी का सबसे बड़ा हिंतचिंतक बता कर अनिल शुक्ला को स्मरण कराया कि स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने सात दशकों तक केंद्र में रही कांग्रेस ने पृथक छग का गठन नहीं किया किया। जबकि केंद्र में आते ही अटल बिहारी ने पृथक छग का गठन कर ढाई करोड़ छत्तीसगढिय़ों को उनका हक दिलाया कांग्रेस किस मुंह से छग हित की बात करती है। पृथक छग गठन के साथ साथ भाजपा ने आदिवासियों के उत्थान के लिए पृथक आयोग का गठन किया।
प्रधान मंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान का दौरा किया और।उनके योगदान को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए प्रधान मंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) और विकसित भारत अभियान की शुरुआत की । ये योजनाएं देश भर में जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पर लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम-जनमन का शुभारंभ किया। आदिवासियों को यथोचित सम्मान देने के लिए देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद हेतु महिला आदिवासी का चयन कर यह प्रमाणित किया कि आदिवासियों की सच्ची हितैषी भाजपा ही है।
छग में भी आदिवासी मुख्यमंत्री की नियुक्ति कर आदिवासियों को प्रतिनिधित्व का समुचित अवसर दिया। कोरबा में कोयला खदानों के उत्खनन के लिए अदाणी ए एम ओ यू करने वाली भूपेश सरकार का कार्यकाल के दौरान ही अदाणी ने अपने पैर मजबूती से जमाए है। भूपेश सरकार सत्ता के दौरान अडानी की हिमायती बनकर रही सत्ता जाते ही कांग्रेस यह भूल गई कि मुड़ागांव क्षेत्र में चल रही कोयला खनन परियोजना की स्वीकृति कांग्रेस ने ही दिलाई है।
सांसद राधेश्याम राठिया के पूछे गए चार सवालों का अध्यक्ष दीपक बैज ने आज तक जवाब नही दिया। अडानी-भाजपा के रिश्तों सवाल उठाने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पहले अडानी कांग्रेस के मध्य चल रहे रिश्ते की जानकारी होनी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला को आदिवासी सांसद राधेश्याम राठिया पर गंभीर आरोप लगाने के पहले यह जवाब देना चाहिए कि अडानी के जिस प्रॉजेक्ट ही सत्ता रहते हुए कांग्रेस ने हरी झंडी दिखाई आज सत्ता जाते ही विरोध का लाल झंडा लेकर क्यों खड़ी हो गई। राहुल गांधी भी लगातार अडानी समूह का दुर्भावना की वजह से से विरोध करते रहे है। कांग्रेस की छग गठन के बाद से हुई सरकार ने बहुत से ए एम ओ यू किए है।

You Might Also Like

वित्त मंत्री ओ.पी.औचक निरीक्षण में पहुंचे पुसौर स्कूल

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निर्माण कार्यों की जांच में पहुंचे संभागायुक्त श्री कावरे

15 टन सरिया हेराफेरी का खुलासा

पूर्ववर्ती कांग्रेसी सरकार किस वजह से कर रही दर्जनों भ्रष्ट मामलों का सामना

नाले की सफाई के लिए तोड़ी गई रामनिवास टॉकीज के सामने की दीवारें

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओपी ने ’मॉक पार्लियामेंट’ के पोस्टर का किया विमोचन
Next Article एएसआई दौलत सिंह ठाकुर व आरक्षक विपिन तिवारी सेवानिवृत्त

खबरें और भी है....

मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
सभी धर्मों को बराबर सम्मान देने का संवैधानिक प्रावधान-सिंहदेव
खरसिया अंचल की मेडिकल दुकानों में गिरी प्रशासनिक गाज
जिंदल के आयरन चोरी मामले में एक और ग्रामीण गिरफ्तार, कलमी के ग्रामीणों ने किया कोतरारोड थाना का घेराव
मौसम साफ होते ही तापमान में आने लगी गिरावट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?