NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खुडख़ुडिय़ा जुआ के 5 फड़ों पर पुलिस की एक साथ रेड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खुडख़ुडिय़ा जुआ के 5 फड़ों पर पुलिस की एक साथ रेड
रायगढ़

खुडख़ुडिय़ा जुआ के 5 फड़ों पर पुलिस की एक साथ रेड

33 जुआरी गिरफ्तार, 90 लाख की 7 कारें जब्त

lochan Gupta
Last updated: July 21, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में खुडख़ुडिय़ा जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। रायगढ़-कोरबा बॉर्डर के पास धसकामुड़ा गांव में मेले के दौरान पांच अलग-अलग जुआ फड़ संचालित किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 7 चारपहिया वाहन, 57,140 रुपए कैश और 5 गैस लाइट जब्त की हैं।
जानकारी के मुताबिक, धसकामुड़ा गांव में लगे मेले के बाहर बस्ती के छोर पर बड़े पैमाने पर खुडख़ुडिय़ा जुआ खेला जा रहा था। इसकी सूचना छाल थाना प्रभारी को मुखबिर से मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही जुआरी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पांच अलग-अलग जुआ फड़ों से कुल 33 लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी घरघोड़ा, तमनार, डभरा और जैजैपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो मेले में जुआ खेलने पहुंचे थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक किया और एक ऑल्टो कार समेत करीब 90 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की। इसके अलावा जुआ फड़ से 57,140 रुपए नकद और 5 गैस लाइट भी बरामद की गई। पुलिस ने सभी 33 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अलग-अलग पांच प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

ऑपरेशन अंकुश के तहत जारी रहेगी कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार

ओ… ओपी है… ओ सब देखता है

रायगढ़ जिले के सभी 18 चार्ज में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

विकास के साथ योग के माध्यम से हो रही सांस्कृतिक विरासत मजबूत-वित्त मंत्री

नापतौल विभाग की निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 17 करोड़ का स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला
Next Article शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

खबरें और भी है....

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
दो सडक़ हादसों में 3 की मौत,4 घायल
कांग्रेस मुद्दाविहीन, प्रदर्शन के लिए तलाश रही मुद्दे
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?