NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेल संकट के बीच हाटी में ड्रम में बिक रहा था डीजल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तेल संकट के बीच हाटी में ड्रम में बिक रहा था डीजल
रायगढ़

तेल संकट के बीच हाटी में ड्रम में बिक रहा था डीजल

ग्रामीणों के आक्रोश के बाद कलेक्टर ने दिये कार्रवाई के संकेत

lochan Gupta
Last updated: May 17, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta May 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। धरमजयगढ़ ब्लॉक के हाटी स्थित इंडियन ऑयल के इंद्रा पेट्रोलियम पंप में ईंधन संकट के बीच बड़ी मात्रा में डीजल ड्रमों में बेचने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर जिला कलेक्टर को मिडिया के माध्यम से जानकारी दी गई हैं वही उनके तरफ से कार्यवाही के संकेत दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी को लगभग 600 लीटर डीजल ड्रम में उपलब्ध कराया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों में डीजल-पेट्रोल की कमी बनी हुई है। कई जगहों पर सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है, जबकि कुछ पंपों में केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे समय में एक ही ग्राहक को भारी मात्रा में डीजल दिए जाने पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप-आम जनता लाइन में, खास ग्राहकों को खुली छूट

स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिक घंटों लाइन में लगने के बावजूद पर्याप्त ईंधन नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, जबकि निजी कंपनियों को खुलेआम ड्रमों में डीजल दिया जा रहा है। मौके की तस्वीरों में कई ड्रम दिखाई देने के बाद लोगों ने आशंका जताई कि वास्तविक मात्रा 600 लीटर से भी अधिक हो सकती है।
इंद्रा पेट्रोलियम पंप की संचालिका ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि संबंधित एमईसीएल कंपनी उनका पुराना ग्राहक है और वह हमेशा उनके पंप से ही डीजल लेती है। इसी वजह से

कंपनी को ड्रमों में डीजल उपलब्ध कराया गया।

लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरे क्षेत्र में ईंधन संकट गहराया हुआ है, तब किसी एक कंपनी को प्राथमिकता देना आम जनता के साथ अन्याय है।
ईंधन संकट का असर अब ग्रामीण इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। डीजल की कमी के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, माल ढुलाई महंगी होने लगी है और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढऩे लगे हैं। किसान खेती-किसानी के कामों में परेशान हैं, वहीं मजदूर, छात्र और छोटे व्यापारी भी संकट झेल रहे हैं।

कलेक्टर ने दिए जांच के संकेत

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

You Might Also Like

महापल्ली में हुआ आर एस एस का उपखंडीय पथ संचलन’

जंगल से निकल कर सडक़ तक पहुंच रहे गजराज

उद्योगो का डस्ट रोकने की बजाय वैकल्पिक व्यवस्था में जूटा निगम

अवैध उत्खनन कर रहे जेसीबी ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार ने किया जब्त

एआईसीसी की बैठक में जिला अध्यक्षों की सूची पर हुआ मंथन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोडा क्षेत्र में आज 7 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
Next Article जनगणना में पिछड़े रायपुर-दुर्ग-रायगढ़ समेत शहरी जिले

खबरें और भी है....

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
ओ.पी. की विकासपरक राजनीति बनाम ‘सिंदूर पार्क’ ऑक्सीजोन
बेकाबू बाइक डवाइडर से टकराई, युवक की मौत
गीतांजलि एक्स. में डेढ़ लाख के जेवर की उठाईगिरी
डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?