NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 17 करोड़ का स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > 17 करोड़ का स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला
बिलासपुर

17 करोड़ का स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला

फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खेल, सिम्स की डॉक्टर और 3 क्लर्क गिरफ्तार, 16 प्रकरणों की चल रही जांच

lochan Gupta
Last updated: July 21, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 21, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। बहुचर्चित स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिम्स में पदस्थ रहीं डॉ. प्रियंका सोनी समेत एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय के 3 क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सर्पदंश से मौत की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर 17 करोड़ रुपये से अधिक के मुआवजे का घोटाला किया गया। फिलहाल इस मामले से जुड़े 16 प्रकरणों की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
स्नेक बाइट मुआवजा का विधानसभा में उठा था मामला
दरअसल, जशपुर जिले में सर्पदंश से पिछले तीन वर्षों में केवल 96 मौतें दर्ज हुईं, जबकि अकेले बिलासपुर में 431 मौतें बताकर 17 करोड़ 24 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। विधानसभा में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए यह मुद्दा उठाया था। काफी हंगामे के बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी।

फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर किया गया खेल

साल 2025 में बिल्हा थाना क्षेत्र में जहर खाने से हुई एक मौत को स्नेक बाइट बताकर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने का पहला मामला सामने आया था। उस मामले में भी डॉ. प्रियंका सोनी, मृतक के परिजन और एक वकील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। स्नेक बाइट के फर्जी मामले में एसडीएम कार्यालय के बाबू नरेंद्र कौशिक, गरीब राम बिंझवार और तहसीलदार कार्यालय के क्लर्क हरिशंकर राठौर भी शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।

4 लाख के मुआवजे का किया गया दुरुपयोग

शासन के नियमों के अनुसार, सांप काटने पर 4 लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान है। यही वजह है कि सरकारी मुआवजा हासिल करने लोगों ने अपने परिजनों की सामान्य मौत को सर्पदंश बताकर सरकार से लाखों रुपए मुआवजा ले लिए। महमंद निवासी निसार खान और लता सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत के मामलों को स्नेक बाइट का मामला बनाया गया था। इस मामले में दो मृतकों के रिश्तेदार और एक वकील समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

कई डॉक्टर भी जांच के दायरे में

जांच के दायरे में सिम्स के 4 से 5 डॉक्टर भी हैं, जिन पर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने का संदेह है। कुछ डॉक्टरों से पूछताछ की जा चुकी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

You Might Also Like

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित

रेलवे के केटरिंग स्टालों में अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने दिया प्रशिक्षण

रेलवे सुरक्षा बल व पुलिस ने किया मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का भांडाफोड़

एसईसीएल मुख्यालय में खनिक दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुकिंग हुई और भी किफायती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकास कार्यों में लेट-लतीफी पर बिफरे कलेक्टर अधिकार अभिलेखों के प्रकाशन, सत्यापन एवं लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
Next Article खुडख़ुडिय़ा जुआ के 5 फड़ों पर पुलिस की एक साथ रेड

खबरें और भी है....

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
दो सडक़ हादसों में 3 की मौत,4 घायल
कांग्रेस मुद्दाविहीन, प्रदर्शन के लिए तलाश रही मुद्दे
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?