NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, खरसिया में भव्य निवेश इन्वेस्टिचेर समारोह का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, खरसिया में भव्य निवेश इन्वेस्टिचेर समारोह का आयोजन
खरसिया

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, खरसिया में भव्य निवेश इन्वेस्टिचेर समारोह का आयोजन

नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

lochan Gupta
Last updated: July 18, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta July 18, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। स्थानीय श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में छात्र नेतृत्व, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निवेश इन्वेस्टिचेर समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सुमधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी प्रभात पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ जननेता छाया विधायक महेश साहू, अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि हितेश सोनू द्विवेदी, बीडीसी पंकज महिपाल, प्रवक्ता कैलाश शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की ली शपथ

समारोह के मुख्य आकर्षण में विद्यालय की नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रहा। नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को अतिथियों द्वारा आधिकारिक बैज और सैश प्रदान किए गए। इसके पश्चात, सभी पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

अतिथियों के प्रेरणादायी संदेश

मुख्य अतिथि प्रभात पटेल (एसडीओपी) उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, एक सच्चा नेता वही होता है जो अनुशासन, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। पद केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति एक सजग नागरिक बनने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि महेश साहू उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच ही जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के स्कूल के इस अनूठे प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय की प्राचार्य सुश्री बी. हर्षिता ने गरिमामयी उपस्थिति के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रबुद्ध जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व, उत्तरदायित्व, अनुशासन और टीम भावना का संचार होता है। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उत्साह और गरिमापूर्ण रहा माहौल

शिक्षकों और विद्यार्थियों के कुशल समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि हितेश सोनू द्विवेदी, बीडीसी पंकज महिपाल, प्रवक्ता कैलाश शर्मा एवं भारी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशप्रेम, उत्साह और कड़े अनुशासन के रंग में रंगा नजर आया, जिसने इस आयोजन को लंबे समय तक याद रखे जाने योग्य बना दिया।

You Might Also Like

्रजल एवं भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा जल शक्ति अभियान

नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर – मंजू गोयल की स्मृति में होगा आयोजन

अखण्ड राम सप्ताह में निकाली गई भव्य पालकी शोभायात्रा

नये साल की उमंग श्री श्याम बाबा के संग

6494.87 लाख की लागत से बनेगा खरसिया का ओवरब्रिज, वित्त मंत्रालय ने की राशि स्वीकृत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी को मिला प्रतिष्ठित धन्वन्तरि अवार्ड
Next Article 10-15 हजार के लालच में साइबर ठगों के साथी बने पांच लोग गिरफ्तार

खबरें और भी है....

समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री-सीएम साय
एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा की टक्कर से एचआर हेड की मौत
शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?