रायगढ़। शासकीय प्राथमिक शाला गोवर्धनपुर विकासखंड जिला रायगढ़ की शिक्षिका श्रीमती रीता श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्तकृष्ट एवम नवाचारों तथा सामाजिक सरोकारों के लिए बिरसा मुंडा नवाचारी शिक्षक सम्मान 4 जुन 2026 को प्राप्त हुआ। यह सम्मान शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा चंपारण रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, नागालैंड, असम, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र सहित 18 राज्यों के चयनित एवम उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। श्रीमती रीता श्रीवास्तव को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त विद्यालय, कम लागत में सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण, नवाचार शिक्षण पद्धति, तथा सामाजिक चेतना एवम जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन, स्कुलों में साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियमो, बालिका शिक्षा, बाल अपराध आदि पर कई स्कूलों में जागरुकता अभियान पर कार्य करने पर यह सम्मान प्रदान किया गया।वर्ष 2009 से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें सीसीआरटी दिल्ली में प्रशिक्षण के दौरान महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। विभिन्न मंचों पर सम्मान अर्जित कर संस्था के साथ साथ जिले एवं परिवार का नाम उज्जवल किया है।



