NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यूनिवर्सिटी में स्वीकृत हुए 4 नए यूटीडी कैंपस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > यूनिवर्सिटी में स्वीकृत हुए 4 नए यूटीडी कैंपस
रायगढ़

यूनिवर्सिटी में स्वीकृत हुए 4 नए यूटीडी कैंपस

एबीव्हीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का जताया आभार

lochan Gupta
Last updated: July 15, 2026 12:31 am
By lochan Gupta July 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट कैंपस की स्थापना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रहित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए चार नए यूटीडी कैंपस लाने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी गई है। एबीवीपी की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने और इसे धरातल पर उतारने के लिए आज विद्यार्थी परिषद के प्रमुख कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर माननीय कुलपति प्रो. विनय चौहान जी से मुलाकात की और छात्र समुदाय की ओर से उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल परिषद के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व में जब यूटीडी कैंपस की मांग को लेकर कुलपति जी को ज्ञापन सौंपा गया था, तब उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा था कि कुछ समय में ही यूटीडी कैंपस को लेकर यूनिवर्सिटी में सकारात्मक पहल की जाएगी। कुलपति जी ने अपने उसी आश्वासन पर त्वरित अमल किया और जल्द से जल्द चार नए यूटीडी कैंपस यूनिवर्सिटी में लेकर आए, जिस पर उनका धन्यवाद देने आज विद्यार्थी परिषद के प्रमुख कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे थे। कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उन्हें धन्यवाद दिया और छात्रहित में लिए गए इस त्वरित निर्णय की सराहना की। इस दौरान कुलपति प्रो. विनय चौहान जी और एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल के बीच यूटीडी कैंपस को लेकर कई महत्वपूर्ण सांगठनिक चर्चाएं की गईं। कुलपति जी ने कार्यकर्ताओं से साझा किया कि यहां के यूटीडी कैंपस किस प्रकार सुचारू रूप से चलाए जाएंगे, उनकी प्रशासनिक व्यवस्था कैसी होगी और इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कौन-कौन से नए व रोजगारोन्मुखी सब्जेक्ट्स (विषय) लाए गए हैं। कुलपति जी ने इन सभी विषयों का पूरा खाका कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। इस विशेष मुलाकात और आभार प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी की नगर मंत्री रुचि मिश्रा के साथ नगर सह-मंत्री, जिला संयोजक और संगठन मंत्री सहित विद्यार्थी परिषद के प्रमुख कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस निर्णय को अंचल के हजारों छात्र-छात्राओं के समय, धन और करियर की सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया, जिससे रायगढ़ सहित आसपास के जिलों के छात्रों को अब उच्च शिक्षा और शोध के लिए दूसरे बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

You Might Also Like

मादा हाथी ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म

दो दिन से लापता युवक की मेकाहारा में हुई मौत

कन्या शाला के स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री ओपी

साहू समाज ने कराया आदर्श विवाह, सादगी और सामाजिक एकता का दिया मजबूत संदेश

केलो नदी का जलस्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तेज रफ्तार ट्रेलर हाईवे किनारे मकान में घुसा
Next Article 16 को होगी श्री राधाकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

खबरें और भी है....

समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
नेपाल बाढ़ में फंसे थे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिक, 2 अब भी लापता
टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय
दो सडक़ हादसे में तीन युवक की मौत, एक गंभीर
सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?