सारंगढ़। जिपं सभागार में पूर्व सीईओ इंद्रजीत बर्मन की विदाई एवं नवपदस्थ सीईओ ऋषिकेश तिवारी के स्वागत अभिनंदन का कार्य क्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिपं के सभापति सभी सदस्य, सचिवगण एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री बर्मन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी तथा श्री तिवारी का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत कियें। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि – स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा है । इंद्रजीत बर्मन का कार्यकाल हमेशा समन्वय, पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बीता। उनके कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बना रहा तथा किसी प्रकार की विवादास्पद स्थिति उत्पन्न नहीं हुई । उन्होंने कहा कि – सारंगढ़ जिले के प्रथम मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में श्री बर्मन का योगदान सदैव याद किया जाएगा। हमें विश्वास है कि – वे अपनी नई जिम्मेदारी में भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ उत्कृष्ट सेवा देंगे। कार्यक्रम में नवागत सीईओ ऋषिकेश तिवारी का भी आत्मीय स्वागत किया गया वक्ताओं ने कहा कि – श्री तिवारी पूर्व में सारंगढ़ जनपद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं,जिससे उन्हें क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों की अच्छी जानकारी है। इसका लाभ जिले के विकास कार्यों तथा शासन के जन कल्याण कारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि – प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ गांवों के विकास एवं जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा सारंगढ़ जिले की विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।



