NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधानसभा में गूंजा सारंगढ़ की चूना पत्थर खदानों का मामला -जांगडे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विधानसभा में गूंजा सारंगढ़ की चूना पत्थर खदानों का मामला -जांगडे
सारंगढ़

विधानसभा में गूंजा सारंगढ़ की चूना पत्थर खदानों का मामला -जांगडे

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta July 13, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। छग विधान सभा के मानसून सत्र में सारंगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित चूना पत्थर खदानों का मामला जोरदार ढंग से उठा। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न क्रमांक 229 के उत्तर में मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने स्वीकार किया कि- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कई चूना पत्थर खनिज ब्लॉकों की प्रक्रिया जारी है तथा इनसे अनेक गांवों के साथ-साथ सारंगढ़ नपा के वार्ड भी प्रभावित होंगे। सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत परिशिष्ट के अनुसार चार प्रमुख खनिज ब्लॉक प्रस्तावित है लाला धुर्वा, जोगनीपाली चूनापत्थर ब्लॉक – धौराभांठा, जोगनी पाली, कपिसदा, लालाधुर्वा एवं सरसरा गांव की लगभग 200.902 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी। इस खनिज ब्लॉक के लिए 11 सितंबर 2023 को आशय पत्र जारी किया जा चुका है। खैराहा चूनापत्थर ब्लॉक – खैराहा, जुनाडीह, रांपागुला, चंदाई एवं सारंगढ़ क्षेत्र की लगभग 227. 967 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी। इसमें सारंगढ़ नपा के वार्ड क्रमांक 10 की 123.752 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है। इस ब्लॉक की नीलामी हेतु एसआईटी जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। कुटेला, दुर्गापाली चूना पत्थर ब्लॉक – हरिहरपाली, कुटेला, खम्हारडीह, भैंसादहान एवं भोजपुर की लगभग 166.308 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी। इसमें नपा वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 की 91.943 हेक्टेयर भूमि भी प्रभावित क्षेत्र में शामिल है। खम्हारडीह चूना पत्थर ब्लॉक – गाताडीह, खम्हारडीह, कुटेला, पचपेड़ी एवं सुलोनी की लगभग 377.132 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी। इसमें वार्ड क्रमांक 1 की 29.633 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है। इस ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया भी जारी है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि – अभी खनिजपट्टा स्वीकृति एवं अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, इसलिए प्रभावित परिवारों और किसानों की अंतिम संख्या निर्धारित नहीं की गई है। सदन में सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि – प्रस्तावित चूना पत्थर खदानों के विरोध में जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा अब तक 12 आवेदन प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इन आवेदनों के आधार पर कलेक्टर, सारंगढ़ बिलाईगढ़ को पूरे मामले की समुचित जांच एवं परीक्षण के निर्देश दिए हैं। विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि – चूना पत्थर खदानों से किसानों की कृषि भूमि, पर्यावरण, जल स्रोत, सांस्कृतिक विरासत तथा सारंगढ़ नगर की आबादी प्रभावित होगी।

You Might Also Like

कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के निर्माण एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा की

सारंगढ जिले में टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान सफल

शाप्राशा बुटीपारा में 5वीं के बच्चों को दी विदाई

प्रोजेक्ट वीरगाथा में शाप्रा शाला बुटीपारा की बेहतरीन सहभागिता

डीएफओ ने बेरियरों का किया औचक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का कृषि आर्थिक अनुसंधान केन्द्र की टीम ने किया मूल्यांकन
Next Article जिला अस्पताल में पहली बार हुआ हार्नियोप्लास्टी ऑपरेशन, मरीज पूरी तरह से स्वस्थ

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?