रायगढ़। भाजपा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले संघ परिवार के मजबूत स्तंभ शहर के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता शिशु मंदिर के पूर्व अध्यक्ष रायगढ़ निवासी महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा महावीर प्रसाद जी का जीवन सेवा हेतु समर्पित रहा। भाजपा को जड़ो से मजबूत करने वाले महावीर प्रसाद के जीवन को प्रेरणा दाई बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। महावीर प्रसाद जी को ईश्वर के चरणों में स्थान मिलने की कामना करते हुए ओपी ने कहा परमात्मा परिवार जनों को अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।



