NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

टांगी से सिर पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और बाइक लूट कारित कर फरार था आरोपी

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 12:26 am
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में थाना पुसौर पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं लूट के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जम्मू में आरोपी की तलाश करते मुख्य आरोपी प्रकाश सिदार (27 वर्ष) को उसके ससुराल में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
मामले 11 मार्च को ग्राम पुजेरीपाली, थाना चंद्रपुर (जिला सक्ती) निवासी सुद्धराम सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र कृष्णा सिदार 10 मार्च 2025 की रात घर से बाहर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि रावनखोंदरा के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की है। कुछ समय बाद घायल अवस्था में कृष्णा सिदार घर पहुंचा और बेहोश हो गया। उसके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुसौर थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों एवं घायल के बयान दर्ज किए। मेडिकल दस्तावेजों एवं चिकित्सकीय राय में स्पष्ट हुआ कि घायल के सिर एवं मस्तिष्क पर लगी चोट जीवन के लिए अत्यंत संकटापन्न थी तथा समय पर उपचार नहीं मिलने पर उसकी मृत्यु अथवा गंभीर मस्तिष्क क्षति हो सकती थी। चिकित्सकों ने चोटों को गंभीर प्रकृति का बताया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घायल पर टांगी से जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल लूट ली थी, जिस पर प्रकरण में धारा 109(1), 311 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं जोड़ी गईं।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम को प्रकाश सिदार के द्वारा घटना कारित करने की जानकारी मिली, आरोपी अपना ग्राम लिटाईपाली का घर बेचकर फरार हो गया था। एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर पुलिस टीम आरोपी प्रकाश सिदार के लोकेशन पर जम्मू रवाना किया गया। जहां पतासाजी दौरन आरोपी प्रकाश के उसके ससुराल ग्राम बड़े भंडार जाने की जानकारी मिली, तत्काल जम्मू गई टीम ने थाना प्रभारी को सूचना दी गई जिसके बाद आरोपी को उसके ससुराल बड़े भंडार में हिरासत में लिया गया जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर वारदात में विधि से संघर्षरत बालक के भी संलिप्तता बताई। दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद तहसील न्यायालय पुसौर के माध्यम से कराई गई शिनाख्त परेड में घायल कृष्णा सिदार ने दोनों की पहचान की। मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की। घटना में प्रयुक्त टांगी पूर्व में थाना के अन्य प्रकरण में जब्त होना पाया गया।
अपराध में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी प्रकाश सिदार पिता स्व. खेमराज सिदार, उम्र 27 वर्ष, निवासी लिटाईपाली, थाना पुसौर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

You Might Also Like

5 किलो गांजा के साथ नाबालिग पकड़ाया, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जहर सेवन कर युवक ने दी जान

रायगढ़ जिला से किरोड़ीमल स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्रों ने रचा इतिहास

लर्निंग लाइसेंस बनाने युवक-युवतियों की उमड़ी भीड़,

अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
Next Article ‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका

खबरें और भी है....

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?