NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झूठी शिकायतों का पर्दाफाश : कामचोर स्वच्छता दीदियों की साजिश नाकाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > झूठी शिकायतों का पर्दाफाश : कामचोर स्वच्छता दीदियों की साजिश नाकाम
सारंगढ़

झूठी शिकायतों का पर्दाफाश : कामचोर स्वच्छता दीदियों की साजिश नाकाम

सारंगढ़ सीएमओ सुशील चौधरी को मिली क्लीन चिट

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2026 12:01 am
By lochan Gupta July 10, 2026
Share
4 Min Read

बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ नगर पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो झूठी शिकायतें कर अधिकारियों को फंसाने वालों के मुंह पर एक करारा तमाचा है। काम में घोर लापरवाही बरतने पर जब स्वच्छता दीदियों को नौकरी से निकाला गया, तो अपनी बौखलाहट मिटाने और ब्लैकमेल करने के लिए उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुशील चौधरी पर उत्पीडऩ और अभद्रता के घिनौने आरोप मढ़ दिए। लेकिन सत्य की जीत हुई; प्रशासन और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गहन जांच में इन महिलाओं के गंदे मंसूबों की पोल खुल गई है और अधिकारी को पूरी तरह से दोषमुक्त करार दिया गया है।
7 दिन बाद याद आया तथाकथित ‘उत्पीडऩ’
शिकायतकर्ताओं की साजिश का पर्दाफाश इसी बात से हो जाता है कि जब उन्हें काम से निकाल दिया गया, उसके 7 दिन बाद उन्हें अचानक याद आया कि उनके साथ गाल-गलौज और छेड़छाड़ हुई है। शराब के नशे में जातिसूचक गालियां (नीच, सुअर, गोबर) देने, रात में मीटिंग के बहाने घर बुलाकर अश्लील हरकतें करने और अंडरवियर/इनर पहनकर मीटिंग लेने जैसे बेहद गंभीर और घटिया आरोप केवल अधिकारी की छवि खराब करने के लिए गढ़े गए थे। एसडीएम की जांच में यह साफ हो गया कि यह पूरी शिकायत दबाव बनाकर निष्कासित किये गये कार्यों को पुन: पाने का एक असफल और विवेकहीन प्रयास मात्र था। मिशन क्लीन सिटी के जिला समन्वयक शुभम नायक और सफाई दरोगा बहादुर कहार ने भी स्पष्ट गवाही दी कि महिलाओं के साथ कभी कोई अभद्रता नहीं हुई, बल्कि सीएमओ द्वारा हमेशा एक पारिवारिक और सम्मानजनक वातावरण में कार्य कराया जाता था।

राज्य महिला आयोग ने दिया करारा जवाब, प्रकरण हमेशा के लिए नस्तीबद्ध

इन झूठे आरोपों का अंतिम संस्कार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में हुआ। 06 जुलाई 2026 को आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक के समक्ष हुई सुनवाई में शिकायतकर्ताओं का सारा झूठ सामने आ गया। महिला आयोग ने पाया कि ये सफाई कर्मचारी किसी बाहरी व्यक्ति या संस्था के बहकावे में आकर बार-बार यह झूठी शिकायत कर रही थीं। आयोग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कलेक्टर और एसडीएम की जांच रिपोर्ट से यह पूरी तरह प्रमाणित होता है कि सीएमओ पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद, निराधार एवं असत्य हैं। महिलाओं की इस कुत्सित चाल को नाकाम करते हुए महिला आयोग ने इस झूठे प्रकरण को हमेशा के लिए नस्तीबद्ध (बंद) कर दिया है। यह फैसला उन तमाम लोगों के लिए एक कड़ा सबक है जो अपनी नाकामियों को छुपाने और ईमानदार अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए महिला सुरक्षा कानूनों का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आते।

काम से निकाले जाने की बौखलाहट में रची गई थी मनगढ़ंत कहानी

एसडीएम बिलाईगढ़ की जांच रिपोर्ट (पत्र क्रमांक 339/अ.वि.अ./वा-2/2025) ने शिकायतकर्ताओं के झूठ की धज्जियां उड़ा दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार- प्रेरणा स्वच्छता समूह की ये महिलाएं अपने काम में लगातार स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता दिखा रही थीं। समूह द्वारा राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (हृत्रञ्ज) के आदेशों का सीधा उल्लंघन किया जा रहा था और बार-बार समझाइश देने के बावजूद वे काम में कोई सुधार नहीं कर रही थीं। हद तो तब हो गई जब भारत सरकार के महत्वपूर्ण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ से ठीक 4 दिन पहले इन महिलाओं ने बिना किसी पूर्व सूचना के शहर की साफ-सफाई का काम पूरी तरह से ठप्प कर दिया। शहर की अति-आवश्यक सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए, सीएमओ ने मजबूरी में 05 मार्च 2025 को नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई और इस लापरवाह समूह को अनुबंधित कार्य से विधिवत पृथक कर नए समूह (जय मां समलाई) को काम सौंप दिया।

You Might Also Like

नगर स्वच्छता हेतु सीएमओ ने दिए निर्देश

छग शिक्षक संघ बीईओ से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

खरसिया के निजी हॉस्पिटल की लापरवाही उजागर

कोतवाली पुलिस अवैध शराब कोचियों पर कर रही लगातार कार्यवाही

प्रत्येक बुधवार को होगा जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी
Next Article सरपंच की सील और बिना दुकान का बिल

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?