NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजधानी में चिंतन शिविर 3.0 का आगाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राजधानी में चिंतन शिविर 3.0 का आगाज
रायपुर

राजधानी में चिंतन शिविर 3.0 का आगाज

विकसित छत्तीसगढ़ के विजन पर होगा मंथन

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित आईआईएम में आज से दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 की शुरुआत हो चुकी है। शिविर में मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल की मौजूदगी में विकसित छत्तीसगढ़ के विजन, सुशासन, नीति निर्माण, नवाचार और परिणाम आधारित प्रशासन जैसे विषयों पर व्यापक मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, टेक्नोलॉजी और जनसेवा से जुड़े विषयों पर नई रणनीतियां तैयार की जाएंगी। चिंतन शिविर की खास बात यह है कि इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मंत्रियों का मार्गदर्शन करेंगे। आध्यात्मिक गुरु गौर गोपाल दास जीवन मूल्यों, सकारात्मक नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान देंगे। नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर भविष्य की शासन व्यवस्था, तकनीक और नवाचार आधारित प्रशासन पर अपने विचार रखेंगे।
नीति आयोग के सदस्य एवं कृषि अर्थशास्त्री डॉ. रमेश चंद कृषि, किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के विषय पर संबोधित करेंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के पूर्व सचिव सुमन बिल्ला पर्यटन और सेवा क्षेत्र में रोजगार एवं निवेश की संभावनाओं पर व्याख्यान देंगे। वहीं ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग नेतृत्व, उत्कृष्ट प्रदर्शन और लक्ष्य हासिल करने के अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद एवं शिक्षाविद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे सुशासन, नेतृत्व और प्रभावी प्रशासन पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। सरकार का उद्देश्य इस चिंतन शिविर के माध्यम से विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, निर्णय प्रक्रिया को तेज बनाना और नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी व जवाबदेह कार्यसंस्कृति को और मजबूत करना है।

You Might Also Like

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव में हो रहा है बेहतर प्रदर्शन

बिजली बिल ज्यादा आने पर असिस्टेंट इंजीनियर से गाली-गालौज

नए जज ने सेंट्रल जेल में मारा छापा

छह नहीं 36 को सीबीआई ने बनाया है आरोपी

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक
Next Article करैत के काटने से 3 दिन में 6 मौतें: बलरामपुर में खाट पर सो रहे 2 भाइयों को काटा, जशपुर में महिला को डसा

खबरें और भी है....

कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?