NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नकटी गांव में तोड़े गए 80 मकान, 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात, बच्ची बोली- सुबह से कुछ नहीं खाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नकटी गांव में तोड़े गए 80 मकान, 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात, बच्ची बोली- सुबह से कुछ नहीं खाया
रायपुर

नकटी गांव में तोड़े गए 80 मकान, 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात, बच्ची बोली- सुबह से कुछ नहीं खाया

lochan Gupta
Last updated: June 29, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta June 29, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। माना इलाके के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज (सोमवार) सुबह 80 घर तोड़ दिए गए, जिसमें पीएम और इंदिरा आवास के 32 घर भी शामिल हैं। प्रशासन ने रविवार देर रात से ही यहां 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात कर दिए थे। सुबह जैसे ही टीम जेसीबी लेकर पहुंची, तो लोग मशीनों के सामने खड़े हो गए, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच भारी धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। इस पूरी कार्रवाई के बीच एक बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसने सुबह से कुछ नहीं खाया है, क्योंकि कार्रवाई के डर से घर पर खाना ही नहीं बन पाया था।
वहीं इसके विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठए गए थे, उनमें इसलिए भी आक्रोश है क्योंकि दो दिन पहले ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि बारिश के मौसम में किसी के मकान नहीं तोड़े जाएंगे। सांसद के इस आश्वासन के बावजूद इस तोड़-फोड़ से ग्रामीणों में गुस्सा है। कार्रवाई के दौरान मौके से ऐसी तस्वीरें सामने आईं जहां लोग घरों के सामने सामान निकाल कर बैठे दिखे, तो टूटे मकानों के मलबे पर एक बुजुर्ग मासूम को गोद में लेकर बेबस नजर आए। इधर, बढ़ते बवाल के बीच प्रशासन ने दावा किया है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी शुरू कर दी गई है और उन्हें नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस मकानों में बसाने के लिए आवंटन प्रक्रिया जारी है।
कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके से लौट गई है। वहीं दूसरी ओर, बेघर होने के विरोध में धरने पर बैठे लोग भी प्रशासनिक आश्वासन के बाद धीरे-धीरे वहां से हटने लगे। कार्रवाई के बाद ग्रामीण पास में ही धरने पर बैठ गए हैं। लोगों की नाराजगी है कि 23, 25 लोगों का उनका परिवार यहां 4 मकान में रहता था लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें एक ही घर दिए जाने की बात कह रहे हैं। नकटी गांव में 80 से ज्यादा मकानों को तोड़ दिया गया है। घर के सामानों को नया रायपुर ईडब्लूएस कॉलोनी भेजे गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की टीम मौके पर तैनात रहेगी। वहीं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने कहा कि विधायक कॉलोनी बनाने के लिए 95 से ज्यादा घरों के लोगों को बेघर कर दिया गया। सांसद बृजमोहन ने भी लोगों से झूठ बोला। उन्होंने बारिश में मकान नहीं तोडऩे का आश्वासन दिया था। कार्रवाई के दौरान बेघर हुए बच्चों का दर्द भी छलक पड़ा। बच्चों ने बताया कि सुबह से वे भूखे-प्यासे थे और घरों पर खाना भी नहीं बना था, तभी पुलिस और नगर निगम की टीम आ धमकी और उनके आशियानों को तोडऩा शुरू कर दिया।

You Might Also Like

रायपुर रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने पकड़ा 15.70 लाख का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

सीएम साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश भाजपा में भारी फेरबदल

राज्य कर विभाग : जीएसटी कलेक्शन 20 हजार करोड़ रूपए पार

सचिन पायलट २३ व २४ को करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला प्रभारियों को मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं
Next Article नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक : नक्सलमुक्त गांव में पहुंचीं अधिवक्ता दीपिका शोरी

खबरें और भी है....

संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’
बिजली-बिल के लेट पेमेंट पर नहीं लगेगा महीने का ब्याज
डंपर ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा,मौत
दोकड़ा धाम में उमड़ा जनसैलाब, महाप्रभु के महारण स्नान का बना साक्षी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?