NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश : अदाणी फाउंडेशन की पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश : अदाणी फाउंडेशन की पहल
रायगढ़

योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश : अदाणी फाउंडेशन की पहल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 150 से अधिक लोगों ने लिया भाग

lochan Gupta
Last updated: June 29, 2026 11:32 pm
By lochan Gupta June 29, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘ङ्घशद्दड्ड द्घशह्म् ॥द्गड्डद्यह्लद्ध4 ्रद्दद्गद्बठ्ठद्द’ (स्वस्थ उम्र बढऩे के लिए योग) रही, जिसमें योग को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ साइट प्रोजेक्ट हेड, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, कबड्डी खिलाडिय़ों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। हर वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया। यह आयोजन अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ परिसर तथा आसपास के ग्रामों—बड़े भंडार, छोटे भंडार, सूपा, अमलीभौना और कठली में किया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, कबड्डी खिलाडिय़ों, पंचायत प्रतिनिधियों और संयंत्र के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान योग अभ्यास एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, साथ ही प्रतिभागियों को योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आत्म-नियमन, व्यक्तित्व विकास और मानसिक एकाग्रता को बेहतर बनाने पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पूरे सत्र में यह संदेश दिया गया कि नियमित योग अभ्यास व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। इस योग शिविर में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्कूल के छात्र-छात्राएं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, कबड्डी खिलाड़ी और अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम बड़े भंडार से श्री अक्षय प्रधान, छोटे भंडार से श्री धर्म सिंह पटेल एवं श्री बृंद पटेल, तथा सूपा से श्री फिरतू रात्रे की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में हाल ही में आसपास के क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 40 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ ही 24म7 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय समुदाय को त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। अदाणी फाउंडेशन समुदाय के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करता है, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग बेहतर जीवनशैली अपनाएं।

You Might Also Like

आईजी संजीव शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल ने किया हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन का सम्मान

खुद करें रोपण और अपनों को भी करें प्रेरित : सुनील रामदास

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पं. चिरंजीवी दास नगर में मातृशक्ति का दिखा जोश

धोखाधड़ी से कब्ज़ा की गई कोटवार की सेवा भूमि

प्रभु प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ साधन है भागवत कथा- पं. रमाकांत गोस्वामी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सात रासेयो स्वयं सेवक छात्रों ने रासेयो ‘सी’ प्रमाण पत्र अर्जित किया
Next Article मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान

खबरें और भी है....

संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’
बिजली-बिल के लेट पेमेंट पर नहीं लगेगा महीने का ब्याज
डंपर ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा,मौत
दोकड़ा धाम में उमड़ा जनसैलाब, महाप्रभु के महारण स्नान का बना साक्षी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?