NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
रायगढ़

बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी

तात्यापारा मंडल में ओपी चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संग सुनी मन की बात

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 11:13 pm
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का श्रवण आज बूथ नंबर – 245, तात्यापारा मंडल, रायपुर पश्चिम विधानसभा में किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के साथ संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी प्लाजा, आजाद चौक के सामने, रायपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचारों को सुना। ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज, संस्कृति, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण पर गहन और प्रेरक विचार साझा किये। मोदी जी हर बार मन की बात में देश के कोने-कोने से प्रेरणादायक जानकारी साझा करते जो 140 करोड़ देशवासियों को जोडऩे का काम करती हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ पर मजबूत है तो संगठन मजबूत है। आज तात्यापारा मंडल के बूथ 245 पर प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ बैठकर मन की बात सुनना यह संदेश देता है कि हमारा नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रधानमंत्री जी स्वयं कहते हैं कि मन की बात ‘जनता की बात’ है।
ओपी चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी प्लाजा में बैठकर मन की बात सुनना हम सबके लिए गर्व का विषय है। बाबा जी ने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री मोदी जी भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र से देश को एक सूत्र में बांध रहे है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, तात्यापारा मंडल के अध्यक्ष, पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों पर चर्चा की और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
ओपी चौधरी ने आह्वान करते हुए कहा प्रधानमंत्री जी ने आज जल संरक्षण, स्थानीय उत्पाद, नारी शक्ति और युवाओं के नवाचार पर बात की। हम सबका दायित्व है कि मन की बात के इन संदेशों को बूथ-बूथ तक ले जाएं। यही राष्ट्रनिर्माण में हमारी भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को मोदी जी का संदेशवाहक बनना है।

You Might Also Like

आर आर एनर्जी के खिलाफ कभी भी फुट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा

कर्मचारियों की बर्खास्तगी के विरोध में फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

विवादों में घिरा लालजीत द्वारा कांगे्रस भवन का भूमि पूजन

आम जनता के बीच पहुंचा प्रशासन, समस्याओं का हुआ समाधान

मवेशी की तस्करी, दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत
Next Article ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज

खबरें और भी है....

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत
झारखंड जा रहे 7 गौवंश से भरा वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?