NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
रायगढ़

बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई

पुटकापुरी स्कूल में कमरे, किचन और लैब की कमी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी सुविधाएं

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:31 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ। जिले के पुटकापुरी गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर शिकायत की है। ग्रामीणों ने स्कूल के लिए नया भवन बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में पर्याप्त और व्यवस्थित कक्षाएं नहीं हैं। कमरों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई अतिरिक्त कमरों और बरामदे में कराई जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है और पढ़ाई भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में सुविधाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है। उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए स्कूल के लिए जल्द से जल्द पर्याप्त कमरों वाला भवन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि पुटकापुरी में हायर सेकेंडरी स्कूल वर्ष 2008 से संचालित हो रहा है, लेकिन अब तक स्कूल का अपना भवन नहीं बन पाया है।
कक्षाएं अतिरिक्त कमरों और बरामदे में लगाई जा रही हैं। स्कूल में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय हैं, इसलिए पर्याप्त कमरों की जरूरत है। ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में किचन शेड नहीं है।
इसके कारण गांव से खाना बनाकर स्कूल लाना पड़ता है। उन्होंने प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय बनाने की भी मांग की है। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक स्कूल में अहाता, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब बनाने की मांग की गई है।

 

लंबे समय से बनी है समस्या

ग्रामीणों के मुताबिक, आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में बच्चे यहां पढऩे आते हैं। स्कूल में सुविधाओं की कमी के कारण विद्यार्थियों को रोज परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि जनवरी में भी स्कूल भवन, किचन शेड और अहाता निर्माण की मांग को लेकर आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

You Might Also Like

इन गड्ढों से कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

सेल्फ स्टडी और नियमित पढ़ाई से मिली सफलता

पिकअप की ठोकर बाइक चालक की मौत

आचार संहिता के साए में मनाया जायेगा नवरात्रि का महापर्व

सडक़ दुर्घटना में मौत के बाद नहीं दी बीमा राशि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए
Next Article हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?