NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्राम पंचायत गहनाझरिया में लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मामला गरमाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ग्राम पंचायत गहनाझरिया में लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मामला गरमाया
रायगढ़

ग्राम पंचायत गहनाझरिया में लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मामला गरमाया

स्ट्रीट लाइट से लेकर पंचायत भवन मरम्मत तक में फर्जीवाड़े के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम लैलूंगा को सौंपा शिकायत पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 12:05 am
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
5 Min Read

लैलूंगा। जनपद पंचायत लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत गहनाझरिया में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के कथित गबन और अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर पंचायत निधि के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम लैलूंगा को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर लाखों रुपये की राशि का आहरण किया गया, जबकि धरातल पर अधिकांश स्थानों पर स्ट्रीट लाइट दिखाई ही नहीं देती। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पंचायत अभिलेखों में कार्य पूर्ण दर्शाकर राशि निकाल ली गई, लेकिन गांव में आज भी कई मोहल्ले अंधेरे में डूबे हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये खर्च दर्शाए गए हैं, जबकि वास्तविकता में भवन में केवल मामूली रंग-रोगन और ऊपर-ऊपर की मरम्मत ही की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन की वास्तविक स्थिति को देखते हुए इतनी बड़ी राशि खर्च होना समझ से परे है।
जब मीडिया टीम ने पंचायत के वार्ड पंचों और स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि पंचायत भवन में कोई बड़ा निर्माण या व्यापक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। केवल पुताई, खिडक़ी-दरवाजों की मामूली मरम्मत और कुछ स्थानों पर सीमेंट प्लास्टर का कार्य किया गया है। इसके बावजूद लाखों रुपये खर्च होना कई सवाल खड़े करता है।

बोर, हैंडपंप, नाली निर्माण और रंग-रोगन कार्यों में भी अनियमितता की आशंका

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में बोर खनन, बोर मरम्मत, हैंडपंप मरम्मत, नाली निर्माण, रंग-रोगन एवं अन्य विकास कार्यों में भी बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। कई कार्य कागजों में पूर्ण दिखाए गए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर पंचायत निधि का दुरुपयोग कर लाखों रुपये का बंदरबांट किया गया है।

नल-जल योजना भी दम तोड़ती नजर आई

ग्राम पंचायत गहनाझरिया में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना की स्थिति भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी टंकी का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन अधिकांश घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे शासन की मंशा पर भी पानी फिरता दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने एसडीएम लैलूंगा को सौंपे गए आवेदन में मांग की है कि पंचायत में हुए सभी विकास कार्यों की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए। साथ ही संबंधित दस्तावेजों, मस्टर रोल, बिल-वाउचर, माप पुस्तिका (एमबी) और भुगतान संबंधी अभिलेखों की भी जांच की जाए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हो सकता है।

जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

ग्राम पंचायत गहनाझरिया में लगे ये आरोप फिलहाल जांच का विषय हैं। शिकायत के बाद प्रशासन की नजर इस मामले पर टिक गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन जांच में क्या तथ्य सामने लाता है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल ग्रामीणों की मांग है कि पंचायत के सभी विकास कार्यों की पारदर्शी जांच कर जनता के धन का हिसाब सार्वजनिक किया जाए, ताकि ग्रामीणों का विश्वास पंचायत व्यवस्था में बना रहे।

You Might Also Like

सडक़ हादसे में युवक कि मौत

स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे तीन युवक गिरफ्तार

सडक़ दुर्घटना में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा

आज मनाया जाएगा ‘रोजगार एवं आवास दिवस’

स्टाईगर गोटी से जुआ खेलाते दो युवक गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं: कलेक्टर
Next Article एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर शहर में विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?