NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर शहर में विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर शहर में विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा
रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर शहर में विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा

कोतवाली पुलिस की देर शाम सघन फुट पेट्रोलिंग

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 12:06 am
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
2 Min Read

सीएसपी मयंक मिश्रा ने जवानों के साथ प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा
सराफा बाजार, सब्जी मार्केट, बड़पारा, बैकुंठपुर, राजीवनगर समेत कई इलाकों में संदिग्धों और वाहनों की जांच
अड्डेबाजी, शराबखोरी और झगड़ा-विवाद करने वालों को दी गई सख्त चेतावनी

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कल शाम कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान सीएसपी मयंक मिश्रा ने स्वयं पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग कर जवानों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच तथा असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फुट पेट्रोलिंग एसआई ऐनु देवांगन एवं एएसआई गौतम ठाकुर के नेतृत्व में हटरी बाजार, मॉल के सामने मुख्य मार्ग, न्यू मार्केट, गौरीशंकर मंदिर मार्ग, सराफा बाजार, सब्जी मार्केट तथा बड़पारा क्षेत्र में की गई। बड़पारा शराब भ_ी के पास मौजूद संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर वाहनों की जांच की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने संजय कॉम्प्लेक्स, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, रेलवे स्टेशन, सत्तीगुड़ी चौक, बैकुंठपुर एवं राजीव नगर वार्डों के अंदर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पेट्रोलिंग के दौरान सुनसान स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी कर रहे युवकों तथा शराबखोरी एवं झगड़ा-विवाद की प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
रायगढ़ पुलिस द्वारा विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग कर बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे।

You Might Also Like

आज चौथे दिन भी ट्रेलर मालिक संघ की हड़ताल जारी

कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

गांजा तस्करी करते सरगुजा के तस्कर पकड़ाए

दिगर प्रांतों से आकर शहर में रह रहे लोगों की जांच में जुटी पुलिस

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने 50 बच्चों को भेंट की स्कूल यूनिफॉर्म एवं जूते

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्राम पंचायत गहनाझरिया में लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मामला गरमाया
Next Article कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?