NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
रायगढ़

फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर

शिकायतों का समयबद्ध निराकरण और फाइल प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन अनिवार्य, मानसून व बाढ़ आपदा को लेकर सभी विभागों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:26 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बुधवार को समय-सीमा (टाइम लिमिट) की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी सामंजस्य, जवाबदेही एवं समयबद्ध कार्य संस्कृति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों एवं आम नागरिकों से जुड़े आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में आयुक्त श्री क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री शिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों सहित अन्य सभी शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन के निराकरण के बाद संबंधित आवेदक को इसकी विधिवत जानकारी देने के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर निराकरण दर्ज कराते हुए उसे समय पर बंद (क्लोज) किया करें, जिससे लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी आए और नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में आयुक्त ने कार्यालयीन कार्यप्रणाली में फाइल प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फाइल का नियमानुसार एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत त्वरित संचालन होना चाहिए। बिना किसी ठोस एवं वैधानिक कारण के फाइलों को लंबित रखना अथवा अनावश्यक एवं निराधार आपत्तियां अंकित कर कार्य में विलंब करना गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही वर्षा एवं मानसून की स्थिति को देखते हुए आयुक्त श्री क्षत्रिय ने सभी विभागों, विशेषकर बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चौबीसों घंटे सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति, सूचना अथवा प्रशासनिक निर्देश प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि व्यवस्था बहाल हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयुक्त ने वाहन विभाग को निर्देशित किया कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए रात्रिकालीन अवधि में भी वाहन एवं चालक उपलब्ध रहें। इसके लिए ड्राइवरों की रात्रिकालीन ड्यूटी आरक्षित रखने तथा आवश्यकतानुसार उनके वाहन विभाग में ही ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

अब महिला समन्वय व हिंदू जागरण मंच ने किया मीना बाजार का विरोध

संदिग्ध हालत में शिक्षक की मौत

लायसेंसी शस्त्र धारियों को सात दिनों में नजदीकी थाने में जमा करने होंगे हथियार

टॉप 10 में रायगढ़ की करुणा और बबीता, आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है बबीता

मातृशक्ति मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति ने निकाली चुनरी रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति
Next Article रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?