NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर पद्मिनी की अध्यक्षता में धरती आबा की बैठक आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर पद्मिनी की अध्यक्षता में धरती आबा की बैठक आयोजित
सारंगढ़

कलेक्टर पद्मिनी की अध्यक्षता में धरती आबा की बैठक आयोजित

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 12:18 am
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में धरती आबा जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में 17 ग्रामों के पंचायत सचिवों की बैठक आहुत की गई। बैठक में जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे, धरती आबा जिला परियोजना समन्वयक सरिता वर्मा, वेतन प्रभारी विमल अजगल्ले सहित बलभद्र पटेल आदि पंचायत सचिव उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी 17 ग्रामों में सर्वे कर वर्तमान जनसंख्या के अनुसार निर्धारित मापदण्ड अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर 17 विभागों के 26 योजनाओं की सेचुरेशन पूर्ण करने हेतु प्रत्येक सचिव को प्रारंभिक डाटा संग्रह हेतु एक सप्ताह का समय देकर प्रत्येक परिवार की जान कारी संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया। पश्चात् प्रत्येक धरती आबा चिन्हित 17 ग्रामों में हर आदिवासी के घर का सत्यापन करना अनिवार्य है। इन ग्रामों में 06 से 14 वर्ष के शाला त्यागी बच्चों को चिन्हांकन कर स्कूल व छात्रावास, आश्रमों में प्रवेश कराने निर्देशित किया गया। इन 17 ग्रामों के आदिवासी महिलाओं, बच्चों के कुपोषण की शत प्रतिशत जानकारी और उनको दिए जा रहे पोषण आहार तथा उनमें हो रहे सुधार की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि – धरतीआबा योजना आदिवासी समुदायों को शास. योजनाओं का लाभ दिलाने का एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय आवश्यक है। धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत जन जातीय बाहुल्य गांव में सभी शास. योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार पहुंचाया जाएगा।धरती आबा जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधा जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, टीकाकरण आदि शामिल है।

You Might Also Like

कुरमाझर में शाला भवन जर्जर, छात्र खुले मैदान में पढऩे को मजबूर

चुनावी शोरगुल थमते ही प्रत्याशी दे रहे घर-घर दस्तक

धान के फसलों पर हाथियों का उत्पात

सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना

थोथा चना बाजा घना सा कलेक्टर का आदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्री दुर्गा मां अमृतवाणी सेवा समिति एवं प्रणामी मंदिर ने शीतल शरबत का किया वितरण
Next Article आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुंचे महापौर चौहान

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
रायगढ़ की मिट्टी से निकले ताइक्वांडो के सितारे, पोखरा में 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया
यात्री ट्रेनों में नहीं थम रहा चोरी की वारदात
पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?