NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 28 हजार का बिजली बिल अब 28 रुपये भी नहीं आता संजय पांडे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > 28 हजार का बिजली बिल अब 28 रुपये भी नहीं आता संजय पांडे
सारंगढ़

28 हजार का बिजली बिल अब 28 रुपये भी नहीं आता संजय पांडे

28 हजार का बिजली बिल अब 28 रुपये भी नहीं आता संजय पांडे

lochan Gupta
Last updated: February 1, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta February 1, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। छग राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर छग स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्राम पंचायत दानसरा में एक विशाल जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने दीप जला कर आयोजन की शुरुआत की और बिजली विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया। अपने संबोधन के दौरान पांडेय ने बिजली की महत्ता को प्रस्तुत कियें कि छुओ मत मैं करेंट हूं, छेड़ो मत नहीं तो मैं वारंट हूं, आग हवा और पानी से मैं बनता हूं, खुद जलकर शहर को रोशन करता हूं, मुझे इतना जलाओ कि मैं खुद न जल जाऊं और आपकी सेवा न कर पाऊं। उन्होंने बिजली को जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए कहा कि अस्पतालों से लेकर कारखानों तक, बिजली के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। प्रधान मंत्री सूर्य घर योजना को बढ़ावा देते हुए संजय भूषण पांडेय ने स्वयं का उदाहरण जनता के सामने रखा।
उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल 22 से 28 हजार रुपये के बीच आता था। लेकिन जब से उन्होंने 7.5 किलो वाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाया है, तब से उनका बिजली बिल गिरकर 28 रुपये से भी कम हो गया है। उनके अनुभव ने उपस्थित ग्रामीणों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विस्तृत प्रदर्शनी में ग्रामीणों को बी पी एल कनेक्शन, कृषक जीवन ज्योति योजना, पी एम कुसुम योजना और मोर बिजली ऐप की तकनीकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पांडेय ने समय पर बिल भुगतान करने वाले जागरूक उपभोक्ताओं जैसे सालिक राम टंडन, सुखी राम खूंटे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों ने हमर सुग्घर छग गीत पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, कार्य पालन यंत्री पीसी महानंदा, जनपद सदस्य सुशीला साहू सरपंच पदमा निषाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

25 किग्रा गांजा के साथ कार को सरिया पुलिस ने किया जप्त

आंगन में बना रहे भारी मात्रा में शराब कोसीर पुलिस ने दी दबिश

घुम रहे हिरण का रेस्क्यु

राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख बनी रेखा महमिया

हाईकोर्ट से स्टे हटते ही प्राचार्य पदोन्नति के शिक्षकों चेहरे पर खिली मुस्कान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेत माफिया का नंगा नाच बीजेपी नेता ने घाट पर बोला हल्ला
Next Article रामगुड़ी पारा में बही हास्य-व्यंग्य की काव्य-धारा, गूंजते रहे ठहाके

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?