रायगढ़। अनाथालय कॉलोनी, हंडी चौक निवासी स्वर्गीय एम. के. खेडुलकर के पुत्र जयंत खेडुलकर का आज प्रात: हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया, वे 58 वर्ष के थे।
वे पत्रकार यशवंत खेडुलकर एवं विजयंत खेडुलकर के ज्येष्ठ भ्राता थे। अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वे समाज में सम्मानित एवं लोकप्रिय थे। स्वर्गीय जयंत खेडुलकर की अंतिम यात्रा आज सायं 5 बजे उनके निवास स्थान से निकली और कयाघाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
जयंत खेडुलकर का निधन



