NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बरसात में साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-महापौर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बरसात में साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-महापौर
रायगढ़

बरसात में साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-महापौर

नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग, सफाई दरोगाओं और ठेकेदारों की ली क्लास, नालियों की सफाई व कचरा उठाव पर विशेष जोर

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 12:12 am
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर में बारिश और मानसून के मद्देनजर नगर निगम कार्यालय में महापौर जीवर्धन चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सफाई दरोगाओं एवं सफाई ठेकेदारों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में शहर के सभी वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, कचरा एवं कूड़ा उठाव, जलभराव की स्थिति तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।महापौर ने कहा कि बरसात के मौसम में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नालियों की समय पर सफाई कराई जाए, कहीं भी कचरे का ढेर न लगे, नियमित रूप से कूड़ा उठाव किया जाए तथा जल निकासी की व्यवस्था सुचारु रखी जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।बैठक में महापौर ने स्वास्थ्य विभाग, सफाई दरोगाओं और सफाई ठेकेदारों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि साफ-सफाई के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनियमितता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें तथा समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ रायगढ़ का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और सफाई ठेकेदार पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए और नागरिकों को बेहतर एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक के दौरान नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई दरोगा एवं सफाई ठेकेदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You Might Also Like

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने निकाली रैली

संपत्ति कर जमा करने शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ में आदिवासी और किसानों का जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं -नगेंद्र नेगी

युवक ने चाकू से खुद का गला काटा

फर्जी ईआईए रिपोर्ट बनाकर विस्तार करेगा मे. रायगढ़ इस्पात एंड पावर प्रा. लि.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिजली की मांग दोगुनी, व्यवस्था पर बढ़ता संकट
Next Article नगरीय निकाय कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

खबरें और भी है....

चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी
पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला, लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था वार,आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?