NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत मुख्यालय में ‘योगा चिट चैलेंज’ का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत मुख्यालय में ‘योगा चिट चैलेंज’ का आयोजन
बिलासपुर

एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत मुख्यालय में ‘योगा चिट चैलेंज’ का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 18 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में ‘योगा चिट चैलेंज’ का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ के अनुरूप आयोजित इस अभिनव गतिविधि में अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योगा चिट बॉक्स से पर्चियाँ निकालकर उन पर आधारित विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग संबंधी चुनौतियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक प्रितपाल सिंह गुंबर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का मार्गदर्शन प्रदान करते हुए नियमित योगाभ्यास के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी को इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने ऊर्जा, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ सहभागिता करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल पर सकारात्मक एवं स्वस्थ वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा योग के माध्यम से बेहतर जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को आकर्षक गुडीज़ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न योग-आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

You Might Also Like

रेलवे के केटरिंग स्टालों में अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने दिया प्रशिक्षण

20वीं वार्षिक जिला रैली एवं शिविर में विभिन्न रचनात्मक व प्रशिक्षण गतिविधियों आयोजित

ऐतिहासिक धरोहर से आधुनिकता की ओर रेलवे स्टेशन बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 3440 यात्रियों को मिली मदद

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नीट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर
Next Article 20 जून से कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?