NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नीट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नीट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर
रायपुर

नीट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

मोवा, शहीद-स्मारक और बीपी पुजारी स्कूल का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 21 जून को होने वाली री-नीट (जी) 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। नीट परीक्षा के आयोजन के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मोवा, शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद विद्यालय और बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजा तालाब का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मोवा में कलेक्टर ने पार्किंग, यातायात और प्रवेश व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और उनके पेरेंट्स को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था रहे और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का मार्ग आसान बनाया जाए।
शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कलेक्टर ने जैमर की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि फ्रिस्किंग की प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय, सुरक्षित और निर्धारित नियमों के अनुसार हो। साथ ही परीक्षा केंद्र की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो और सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजा तालाब में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने फ्रिस्किंग शेड के भीतर कराने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को धूप या बारिश से परेशानी न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश देने, छात्राओं की फ्रिस्किंग अलग एनक्लोजर में कराने के निर्देश भी दिए। यहां पेयजल, शौचालय और पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
बता दें कि एक दिन पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह जिले के 11 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने सभी केंद्रों में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, फ्रिस्किंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि नीट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी निरीक्षण के दौरान रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी मयंक गुर्जर, डीसीपी उमेश कुमार गुप्ता, डीसीपी संदीप कुमार पटेल, एसडीएम नंदकुमार चौबे, एसडीएम अभनपुर रवि सिंह, एडीसीपी राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किंडों सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

8 नहीं अब 7 मार्च को मिलेगा महतारी वंदन का पैसा

युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सीएम साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानीवासियों के साथ लगाई एकता दौड़

सीएम साय ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

धर्म व सम्प्रदाय पर गलत टिप्पणी करने वाले अमित बघेल गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिक्षा के मंदिर बदहाल, झोपड़ी में पढऩे को मजबूर बच्चे,कागजों में विकास, हकीकत में जर्जर स्कूलों में शिक्षा
Next Article एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत मुख्यालय में ‘योगा चिट चैलेंज’ का आयोजन

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?