NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लैलूंगा में पहाड़ी कोरवा परिवारों के सर्वे हेतु सर्वे दलों को मिला विशेष प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लैलूंगा में पहाड़ी कोरवा परिवारों के सर्वे हेतु सर्वे दलों को मिला विशेष प्रशिक्षण
रायगढ़

लैलूंगा में पहाड़ी कोरवा परिवारों के सर्वे हेतु सर्वे दलों को मिला विशेष प्रशिक्षण

81 परिवारों का होगा डिजिटल डाटा संकलन

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों के समग्र विकास और शासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत लैलूंगा के सभा कक्ष में मंगलवार को पहाड़ी कोरवा परिवारों के हाउसहोल्ड डाटा कैप्चर कार्य हेतु गठित सर्वे दलों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लैलूंगा विकासखंड के सभी सर्वे दलों को मोबाइल आधारित सर्वे एप्लीकेशन के माध्यम से परिवारों की जानकारी संकलित करने, दस्तावेजों के सत्यापन, पात्रता निर्धारण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संतृप्तिकरण संबंधी जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य सर्वे कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि शासन द्वारा जारी नवीन परिसीमन आदेश के अनुसार जिला रायगढ़ के कुल 28 ग्रामों में 556 पहाड़ी कोरवा परिवारों की पहचान की गई है, जिनकी कुल जनसंख्या 2385 है। इनमें से लैलूंगा विकासखंड के 10 ग्रामों में 81 पहाड़ी कोरवा परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 321 है। इन सभी परिवारों का विस्तृत सामाजिक एवं आर्थिक डाटा एकत्रित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
प्रशिक्षण में सर्वे दलों को मोबाइल सर्वे एप के उपयोग की चरणबद्ध जानकारी दी गई। परिवारवार विवरण दर्ज करने, आधारभूत दस्तावेजों के सत्यापन, बैंकिंग, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं को ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही सर्वे के दौरान आने वाली तकनीकी एवं व्यवहारिक चुनौतियों तथा उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग रायगढ़ के मास्टर ट्रेनर्स श्री आरिफ खान एवं सुश्री मनीषा चौहान ने सर्वे दलों को मोबाइल एप का लाइव डेमो देकर हाऊस होल्ड की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सही और प्रमाणिक जानकारी का संकलन ही शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आधार बनेगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार पीवीटीजी पहाड़ी कोरवा परिवारों का सर्वे विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोडऩा है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत लैलूंगा के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा सर्वे दल के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन पर सभी सर्वे दलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं शत-प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

पेंड़ में फांसी पर लटकती मिली युवक की लाश

रायगढ़ में 2 महीने में 7-8 जगह चोरी हुई, तुमीडीह में लगातार चोरी-लूटपाट से ग्रामीण परेशान, एसपी को सौपा ज्ञापन

एनटीपीसी लारा में कर्मचारी पर हमला, दहशत का माहौल

हमारी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री चौधरी

कृष्ण कुंज से पल्लवित होता प्रकृति के साथ संस्कृति का मेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित
Next Article नवप्रवेशी विद्यार्थियों के आत्मीय स्वागत के साथ पंचपारा संकुल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?