NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीआरएम कप : सीसीसी कोरबा की टीम विजेता बनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > डीआरएम कप : सीसीसी कोरबा की टीम विजेता बनी
बिलासपुर

डीआरएम कप : सीसीसी कोरबा की टीम विजेता बनी

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंड़ल के नार्थ-ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर द्वारा रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के मध्य आपसी भाईचारा, बेहतर सामंजस्य स्थापित करने एवं उनके मनोरंजन के उद्देश्य से अंतर-विभागीय फ्लडलाइट क्रिकेट प्रतियोगिता ‘डीआरएम कप-2026’ का आयोजन दिनांक 22 मई 2026 से एनईआई मैदान में किया गया।वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के द्वारा इस प्रतियोगिता का शुभारंम किया गया था। इस प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल,कंस्ट्रक्शन एवं मुख्यालय की कुल 37 टीमों ने भाग लिया। लीग एवं नॉकआउट आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल 84 मैच खेले गए।
फ़ाइनल मुकाबला कंस्ट्रक्शन इलेवन एवं सीसीसी कोरबा के टीमों के मध्य खेला गया 7 टॉस जीतकर सीसीसी कोरबा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। जवाब में कंस्ट्रक्शन इलेवन की पूरी टीम 48 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार सीसीसी कोरबा ने कंस्ट्रक्शन इलेवन को 28 रनों से पराजित कर ‘डीआरएम कप-2026’ का खिताब अपने नाम किया 7 सीसीसी कोरबा के कप्तान डेविड मंडावी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए तथा 7 रन का योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द फाइनल चुना गया।
तीसरे स्थान के मुकाबले में सीनियर डीईई (ओपी) इलेवन ने सीनियर डीएसटीई इलेवन को 5 रनों से हराकर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैच के अंतिम ओवर में पी.वी. शिवाजी ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किए गए।
प्रतियोगिता में ‘बेस्ट गेंदबाज’ कंस्ट्रक्शन इलेवन के सी दिलीप चंद्रा, ‘बेस्ट बल्लेबाज’ सीनियर डीएसटीई 11 के धर्मेन्द्र, ‘बेस्ट क्षेत्ररक्षक’ सीनियर डीपीओ 11 के शुभम महतो एवं ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ सीनियर डीईई (ओपी) के अंजनी कुमार रहे जिन्हे पुरस्कृत किया गया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक के. श्रीनिवास राव,, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमान मिश्रा रहे। समापन समारोह के दौरान अतिथियों के समक्ष नृत्य कला का प्रदर्शन किया गया तथा पूरे मैदान में आतिश-बाजियों की चमक ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी श्री सी नवीन कुमार, उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह, सह-सचिव श्री संजय कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष बी अनिल कुमार, सह-कोषाध्यक्ष श्री श्रीकांत पाढी, मीडिया प्रभारी श्री हेमंत सिंह परिहार, टूर्नामेंट सचिव दीपक कुमार सुब्बा, टूर्नामेंट सह-सचिव श्री दीपक राजा गुरूंग, आउटडोर सेक्रेटरी श्री टी सन्मुख राव, इनडोर सेक्रेटरी श्री डी मुरलीधर, लाइब्रेरी सेक्रेटरी श्री श्रीराम यादव का योगदान उल्लेखनीय रहा।

You Might Also Like

दुर्ग-अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस में एलएचबी कोच का प्रावधान

स्काउट्स एंड गाइड्स का रेलवे के जन-हितकारी अभियानों में अग्रणी योगदान

भारतीय रेलवे का ‘धीमी प्रगति’ से ‘सुपर-फास्ट परिवर्तन’ की ओर कदम, एक नए युग का सूत्रपात : केंद्रीय रेल मंत्री

रेलवे टिकट काउंटरों पर डिजीटल क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन से पेमेन्ट हुआ आसान

संसदीय राजभाषा समिति की तृतीय उप-समिति ने किया एसईसीएल भोपाल कार्यालय का राजभाषा निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, पांच नगरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के लिए हडको ने जारी किए टेंडर
Next Article सब्जी मंडी के 6 से अधिक दुकानों में लगी आग

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?