NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चांदमारी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चांदमारी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न
रायगढ़

चांदमारी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संयुक्त रूप से शासन के मंशानुरूप विभागीय निर्देश अनुसार प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव के प्रभावी मार्गदर्शन में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा, वरिष्ठ सदस्य, अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान जी, पार्षद वार्ड क्रमांक 10 मो.नवाब खान जी, राजकुमारी नाग,गणमान्य नागरिक,पालकगण तथा शालेय परिवार की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ एवं मंचासीन अतिथियों का आत्मीय स्वागत शालेय परिवार द्वारा किया गया। तत्पश्चात् मंचासीन अतिथियों एवं शालेय शिक्षकों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को रोली -तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर  उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हें पाठ्य-पुस्तक और गणवेश भी प्रदान किया गया।तत्पश्चात् शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में नवपदस्थ व्याख्याता (रसायनशास्त्र) सुमन सिंह का स्वागत मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।इस पुनीत अवसर पर 5वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभावान विद्यार्थियों क्रमश: जयकुमारी नाग व रूद्र कसेरा एवं उनके अभिभावकों को शालेय परिवार की ओर से उपहार प्रदान कर अतिथियों द्वारा करतल ध्वनि के मध्य सम्मानित किया गया और भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी पात्र बच्चों का विद्यालय में प्रवेश, नामांकन,ठहराव, नियमित उपस्थिति, सामुदायिक सहभागिता, स्वच्छता एवं अनुशासन के साथ शिक्षा की महत्ता पर सारगर्भित प्रकाश डाला।शासन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।उनके सर्वांगीण विकास हेतु पालकों और शिक्षकों को सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। शाला के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु बधाई देते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उपस्थित बच्चों एवं जनों को सामाजिक न्यौता भोज दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक ने किया और आभार प्रदर्शन इरयल टोप्पो व्याख्याता ( जीवविज्ञान) ने किया तथा छायांकन शिक्षक मुकेश मेहेर,अंजलिका लाल एवं राकेश कुमार यादव ने किया।

You Might Also Like

वनांचल में शिक्षा का उत्सव: शासकीय शाला छपोरा का वार्षिकोत्सव भव्यता और प्रेरणा के साथ संपन्न

ट्रक चालक की संदिग्ध मौत

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरेंगे जिले के किसान

रुक्मणी विवाह, उद्धव संवाद प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

आपसी रंजिश में चचेरे भाई पर चाकू से हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साल्हेओना स्कूल में सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
Next Article अमानवीय हो चुके दौर में मानवीय संवेदना की बात करता है नाटक ‘असमंजस बाबू की आत्मकथा’

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?