NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: न्यायालयीन आदेश की अवहेलना पर सख्त हुआ कोर्ट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > न्यायालयीन आदेश की अवहेलना पर सख्त हुआ कोर्ट
जांजगीर चांपा

न्यायालयीन आदेश की अवहेलना पर सख्त हुआ कोर्ट

प्रधान जिला न्यायाधीश ने आदेश नहीं मानने पर प्रबंध निदेशक को सिविल जेल भेजने की दी चेतावनी

lochan Gupta
Last updated: July 1, 2026 12:10 am
By lochan Gupta July 1, 2026
Share
4 Min Read

जांजगीर-चांपा। मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में न्यायालय द्वारा पारित क्षतिपूर्ति (अवॉर्ड) राशि का समय पर भुगतान नहीं करना और न्यायालयीन आदेश की अनदेखी करना संबंधित अधिकारियों को महंगा पड़ गया। मामले की सुनवाई के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना को गंभीर मानते हुए कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) मुंबई के उप रजिस्ट्रार तथा संबंधित बीमा कंपनी के विधि अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। इतना ही नहीं, न्यायालय ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर आदेश का पूर्ण पालन नहीं किया गया तो बीमा कंपनी के प्रबंध निदेशक के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर उन्हें दीवानी जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, एक मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में न्यायालय ने मृतक के आश्रित परिवार के पक्ष में क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने का आदेश पारित किया था। इसके बावजूद संबंधित बीमा कंपनी सेम्पो यूनिवर्सल द्वारा भुगतान में लगातार टालमटोल की जा रही थी। न्यायालय के कई निर्देशों के बावजूद राशि का भुगतान नहीं होने पर मामले को गंभीरता से लिया गया। बीमा कंपनी की ओर से आदेश का पालन नहीं किए जाने पर न्यायालय ने कंपनी की संपत्ति पर प्रभार सृजित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी), मुंबई को आधिकारिक पत्र भेजा था, ताकि न्यायालय के आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

कंपनी रजिस्ट्रार मुंबई ने जताई असमर्थता

बताया गया कि कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) मुंबई ने न्यायालय के पत्र का जवाब देते हुए आदेश के पालन में असमर्थता व्यक्त कर दी। इसके बाद पीडि़त पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजन फुलर ने न्यायालय के समक्ष न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) मुंबई के विरुद्ध न्यायालयीन आदेश की अवमानना की कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश जारी कर दिया।

अवमानना की कार्रवाई से मचा हडक़ंप

न्यायालय द्वारा अवमानना की कार्रवाई के आदेश के बाद संबंधित विभाग और बीमा कंपनी में हडक़ंप मच गया। इसके बाद कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) मुंबई के उप रजिस्ट्रार अरुण कुमार सिंह को मुंबई से व्यक्तिगत रूप से जांजगीर-चांपा न्यायालय में उपस्थित होना पड़ा। वहीं बीमा कंपनी के विधि अधिकारी देशवंत मेहर को भी रायपुर से तलब किया गया और उन्होंने भी न्यायालय के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कंपनी रजिस्ट्रार मुंबई ने जताई असमर्थता

बताया गया कि कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) मुंबई ने न्यायालय के पत्र का जवाब देते हुए आदेश के पालन में असमर्थता व्यक्त कर दी। इसके बाद पीडि़त पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजन फुलर ने न्यायालय के समक्ष न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) मुंबई के विरुद्ध न्यायालयीन आदेश की अवमानना की कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश जारी कर दिया।

अवमानना की कार्रवाई से मचा हडक़ंप

न्यायालय द्वारा अवमानना की कार्रवाई के आदेश के बाद संबंधित विभाग और बीमा कंपनी में हडक़ंप मच गया। इसके बाद कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) मुंबई के उप रजिस्ट्रार अरुण कुमार सिंह को मुंबई से व्यक्तिगत रूप से जांजगीर-चांपा न्यायालय में उपस्थित होना पड़ा। वहीं बीमा कंपनी के विधि अधिकारी देशवंत मेहर को भी रायपुर से तलब किया गया और उन्होंने भी न्यायालय के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

You Might Also Like

हसदेव नदी में डूबे पांच दोस्त, एक की लाश मिली, दो लापता

35 हजार रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़े

शराब दुकान के कलेक्शन वैन से 60 लाख रूपए की लूट

सडक़ हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर

चिटफंड कम्पनी प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड के फरार दो शेयर होल्डर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन
Next Article सरोना फ्लाईओवर ब्रिज पर ट्रेलर पलटा, 40 मिनट में बहाल हुआ यातायात

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
156 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को मिलेगी नौकरी
बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक की चोरी
घर में मिले 10 बेबी कोबरा और 27 अंडे
सडक़ हादसों में नाबालिग सहित दो की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?