रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के संकल्प के साथ आज लैलूंगा विधानसभा के रोडोपाली मंडल* में भाजयुमो की प्रथम और परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित होकर मंडल पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए सार्थकता पर प्रकाश डाला। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना और युवाओं की सक्रिय भूमिका को लेकर रोडमैप तैयार करना रहा।
सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को समझकर युवाओं को भाजपा की नीतियों और साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष सरोज बेहरा, जनपद अध्यक्ष जागेश सिदारभाजयुमो जिला महामंत्री त्रिलोचन राठिया उमाशंकर शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पितेश बेहरा, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, विनायक शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, महामंत्रीद्वय मुकेश देहरी, हेमंत सिदार और सौरभ नामदेव सहित पूरी मंडल टीम के साथ आत्मीय संवाद हुआ। सभी कार्यकर्ताओं के जोश, समर्पण और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को देखकर यह विश्वास और दृढ़ हुआ कि रोडोपाली मंडल का युवा संगठन लैलूंगा विधानसभा में भाजपा को और मजबूती प्रदान करेगा। युवा भाजपा नेता सुमीत ने काह भाजयुमो का लक्ष्य हर युवा को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोडऩा है। आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान और सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।रोडोपाली मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते बैठक को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।युवा पदाधिकारियों के सहयोग से भाजयुमो संगठन गांव-गांव तक पहुंचेगा और युवाओं की आवाज बनेगा।
भाजयुमो की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न
रोडोपाली मंडल में संगठन मजबूती और युवाओं की सक्रिय भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा



