NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख की ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख की ठगी
रायगढ़

नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख की ठगी

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2025 12:55 am
By lochan Gupta February 7, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों ने मिलकर 4 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के बाजीनपाली निवासी ईस्म मोहम्मद अंसारी 44 साल की छातामुड़ा बायपास में फेब्रिकेशन का दुकान है। उसका बेटा तालीम अंसारी 12वीं तक पढाई करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। इस दौरान फरवरी 2023 में उसके घर सामाजिक कार्यक्रम था। इस दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया से उसके परिचित शमशाद अहमद, साहिबा खातुन और उमेश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। जिससे बातचीत के दौरान नौकरी के संबंध में चर्चा चली, तो शमशाद और साहिबा ने कहा कि उनका और उमेश कुमार का मर्चेंट नेवी में अफसरों के साथ उठना बैठना है। सिंगापुर में नेवी अफसरों के लिए कुछ पद खाली है। जिससे ट्रेनिंग के बाद 90 हजार रुपए प्रति माह का वेतन मिलेगा। लेकिन ट्रेनिंग के लिए खर्चा पहले देना पड़ता है। ऐसे में ईस्म मोहम्मद अंसारी ने अपने बेटे की नौकरी लगाने की बात कही। तब तीनों ने ट्रेनिंग में खर्चा के लिए रुपए मांगे, जिससे ईस्म मोहममद अंसारी ने साहिबा खातुन के खाते में 1 लाख 15 हजार रुपए जमा कर दिया। कुछ दिन बाद ईस्म मोहम्मद अपने बेटे तालीम को ट्रेनिंग के लिए अगरा फतेहपुर भेजा। यहां 15 दिन तक उसे फर्जी तरह से ट्रेनिंग भी कराया गया। बाद में प्रमाण पत्र देकर वापस भेज दिया। फिर कुछ दिनों तक घर में पडा रहा, ऐसे में उमेश ने दोबारा लखनऊ में 6 माह का कोर्स के लिए बुलाया। यहां फिर से ट्रेनिंग कराया और फिर से प्रमाण पत्र दिया। ट्रेनिंग और अफसरों के नाम पर शमशाद और उमेश ने दोबारा रुपए की मांग की, तो ईस्म मोहम्मद ने फिर से शमशाद, उमेश और साहिबा के खाते में और उनके द्वारा बताए गए अन्य खातों में अलग-अलग तारीख को कुल 4 लाख 62 हजार 400 रुपए डाल दिए। जिससे फिर से ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट के लिए 15 हजार मांगे। इसके बाद 3 माह में तालीम को 29 हजार 757 रुपए देकर कहा कि ट्रेनिंग पूरा हो गई और अब रुपए आना शुरू हो जाएगा। साथ ही कभी भी सिंगापुर से नेवी ऑफिसर का नियुक्ति पत्र आ सकता है। ऐसे में तालीम घर आ गया। कुछ दिन बाद लखनऊ से ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट लेने के लिए 15 हजार रुपए जमा करने कहा गया। ईस्म मोहम्मद अंसारी ने उन्हें बताया कि उसने 1 लाख 35 हजार रुपए जमा किए थे। तब जानकारी हुई कि शमशाद और उमेश के द्वारा सिर्फ 10 हजार रुपए जमा किए गए थे। इसके बाद ईस्म मोहम्मद अंसारी ने शमशाद और उमेश को फोन किया, तो वे टालमटोल करने लगे। जिससे उसे ज्ञात हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है, जिससे पीडि़त ने सोमवार को इसकी शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराया है, जिससे पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

You Might Also Like

विश्व पर्यावरण दिवस पर एन.आर.इस्पात एवं एन.आर.वी.एस. स्टील्स लि. में पौधरोपण

राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा- आयुक्त क्षत्रिय

February 15, 2024

केलो नदी में कचरा फेंकने वालों पर अब लगेगा जुर्माना

जानकी कॉलेज में 10 वां सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साय सरकार का सुशासन निगम चुनाव में बनेगा बड़ी जीत का आधार
Next Article जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से सुषमा खलखो निर्विरोध निर्वाचित

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?