NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित
रायगढ़

जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित

गोपाल-उमेश बने महामंत्री, रामाधर, लेखराज, विक्की, गजानंद व केदार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:13 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को कोसमनारा स्थित कर्मा मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। कार्यक्रम में जिला साहू संघ के संरक्षक सेतकुमार साहू, जिला अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू, उपाध्यक्ष रमेश साहू, संगठन सचिव गिरधारी साहू तथा जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेंद्र साहू की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की पूजा अर्चना कर तथा समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं युवाओं की भूमिका पर चर्चा के साथ हुई। इसके पश्चात जिला युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में गोपाल साह एवं उमेश साहू को महामंत्री, रामाधर साहू, लेखराज साहू, विक्की साहू, गजानंद साहू एवं केदार साहू को उपाध्यक्ष तथा हर्ष साहू, घनश्याम साहू एवं दिनबंधू साहू को संगठन सचिव ,ईश्वर साहू देव साहू तथा देव साहू और युधिष्ठिर साहू को सह संगठन सचिव,की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही नगर अध्यक्ष के लिए शनि साहू की नाम घोषणा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला साहू संघ अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके संगठित होने पर निर्भर करती है और संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि साहू समाज शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लगातार आगे बढ़ रहा है। नई कार्यकारिणी से समाज को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष रमेश साहू एवं संगठन सचिव गिरधारी साहू ने कहा कि युवा वर्ग समाज की रीढ़ है। यदि युवा संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करें तो समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने समाज के युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की।युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाना, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा शिक्षा, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक युवा को साथ लेकर कार्य करेगी और समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि साहू समाज के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन देने की है। युवा प्रकोष्ठ समाज के युवाओं को जोडऩे, उनकी समस्याओं को सामने लाने तथा समाजहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगा।बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि युवा प्रकोष्ठ समाज के विकास, एकता और संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का समापन समाज की उन्नति और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।बैठक में परमेश्वर साहू, रवि साहू, हितेश्वर साहू, राजू साहू सहित समाज के अनेक युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन समाज की उन्नति और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

You Might Also Like

जोबी कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में सीनियर्स ने गर्मजोशी से किया जूनियर्स का स्वागत

लोकल सहित एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने से यात्री हुए हलाकान

रामभांठा पीडीएस दुकान में कलेक्टर की दबिश

सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार

जहरीला पानी पीने से महिला की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article योजनाओं का लाभ लेने जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब
Next Article लोक कला की अमर स्वर-कोकिला स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर ओपी ने किया पुण्य स्मरण

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?