NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
रायगढ़

नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन

० पुलिस ने मेडिकल कालेज अस्पताल में कराया भर्ती, 0 आईसीयू में चल रहा उपचार

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। लोहरसिंह में एक किसान के खेत में चल रहे नहर निर्माण को लेकर किसान ने जहर सेवन कर लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस टीम ने पहले पुसौर अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार चल रहा है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुसौर ब्लाक के ग्राम पंचायत लोहरसिंह में केलो परियोजना का नहर निर्माण चल रहा था, इस दौरान मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम के मौजूदगी में खोदाई शुरू हुआ। इस दौरान स्थानीय निवास रविशंकर गुप्ता के खेत में माइनर नहर और मेन नहर निकला है। जिसको लेकर उसका पूरा परिवार विरोध करने पहुंचा था। इस दौरान पीडि़त का कहना था कि अगर दोनों नहर उसके खेत से निकलता है तो उसका रोजी-रोटी खत्म हो जाएगा। ऐसे में एक नहर खेत से निकले और दूसरा नहर बगल के सरकारी जमीन से निकले, ताकि उसके खेत का कुछ हिस्सा बच सके। इसी बात को लेकर प्रशासन व किसान में काफी देर तक बहस चली, लेकिन उसके बाद भी प्रशासन की तरफ से उसके खेत में ही नहर खुदाई का काम शुरू कर दिया गया। इससे परेशान होकर रविशंकर गुप्ता ने जहर का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक टीम में हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई और आनन-फानन में उसे पुसौर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया। जिससे दोपहर करीब दो बजे उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण आईसीयू में उपचार चल रहा है।

क्या कहते हैं परिजन

इस संबंध में पीडि़त किसान के परिजनों का कहना है कि बार-बार मांग के बाद भी बुधवार को केलो परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खोदाई शुरू कर दिया। इस बात को लेकर गांव के अन्य लोगों के साथ विरोध किया गया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों समक्ष अपनी मांग रखी गई, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दबाव पूर्वक काम शुरू कर दिया। साथ ही पीडि़त परिवार का यह भी कहना था कि हमारे ही खेत से दो-दो नहर निकल जाने से पूरी खेत ही चला जा रहा है, इससे अब उनकी जिविका पूरी तरह से खत्म हो जाने के कारण भूखों करने की स्थिति निर्मित हो जाएगी।

नहीं उठाया मुआवजा राशि

वहीं बताया जा रहा है कि नहर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य 2012 में हुआ था, उस समय मुआवजा राशि जारी किया गया था, लेकिन अभी तक किसी ने भी मुआवजा नहीं लिया है। ऐसे में अब इनका मांग है कि आज के डेट में जो मुआवजा बन रहा है उस हिसाब से देना चाहिए। ताकि उनका आजीविका चल सके। हालांकि रविशंकर गुप्ता के परिजनों का कहना है कि उसके खेत से एक ही नहर निकाली जाए, अगर दो नहर निकलती है तो पूरे परिवार आत्महत्या के लिए बाध्य होंगे।

गांव में नहर निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें शासन तानाशाही रवैया अपना रही है। जिससे गांव के किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। शासकीय जमीन होने के बावजूद भी निजी जमीन से नहर निकलने से किसानेां के सामने आजीविका का लाले पड़ जाएंगे, ऐसे में हम किसानों के साथ है। जरूरत पडऩे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
खेमराज नायक, पूर्व डीडीसी, लोहरसिंह

You Might Also Like

घर में चर्च बनाकर कर रहा था धर्मांतरण

एनटीपीसी लारा कार्बन नुट्रल स्टेशन बनने की ओर अग्रसर- अखिलेश सिंह

जिंदल पार्किंग के पास जुआ खेलते तीन सपड़ाए

फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर

डॉ. मनीषा त्रिपाठी ’उस्ताद को सलाम’ से हुई सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या
Next Article ‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?