NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।
रायगढ़

पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।

Xरास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान, "पंचायत समाधान मंच" से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2026 12:35 am
By lochan Gupta May 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है।
रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई।
समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धर्मांतरण पर बवाल, मकान में चल रही थी सभा

अब शुरू हुआ है रायगढ़ में अधोसंरचना संबंधी विकास- सुशील रामदास

रेलवे लाइन से तांबा तार की चोरी

शहर में बनाए गए तीन आदर्श मतदान केंद्र

चित्रकूट में मंडल अध्यक्ष से हार गए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज-डिग्री साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर
Next Article वार्ड समिति की संयुक्त बैठक में तीन प्रस्ताव पारित

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?