NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर नया नियम लागू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर नया नियम लागू
रायपुर

प्रदेश में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर नया नियम लागू

अब तय जगहों पर ही खिला सकेंगे आवारा कुत्तों को खाना

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:20 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर अक्सर होने वाले विवादों के बीच नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट के आदेश के पालन में शहर के सभी 70 वार्डों में स्ट्रीट डॉग्स के लिए फीडिंग जोन तय कर दिए हैं। इन स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिससे लोग निर्धारित जगहों पर ही कुत्तों को खाना खिला सकें।
निगम अधिकारियों के मुताबिक, फीडिंग जोन का उद्देश्य पशु प्रेमियों और स्थानीय रहवासियों के बीच होने वाले विवादों को कम करना है। साथ ही आवारा कुत्तों के प्रबंधन और निगरानी को भी व्यवस्थित किया जा सकेगा। नगर निगम ने जोन-1 से लेकर जोन-10 तक सभी वार्डों में स्थान चिन्हित किए हैं। इनमें बाजार, मैदान, तालाब, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम और खाली प्लॉट जैसी जगहों को फीडिंग जोन के रूप में तय किया गया है। निगम का कहना है कि इन स्थानों पर लोग आवारा कुत्तों को भोजन दे सकेंगे। इसके लिए आवश्यक सूचना बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं।
निगम ने स्पष्ट किया है कि आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों पर पहले की तरह कार्रवाई जारी रहेगी। शिकायत मिलने पर संबंधित क्षेत्र से कुत्तों को पकडक़र एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) नियमों के तहत उनकी जांच की जाएगी। रायपुर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर रहवासियों और पशु प्रेमियों के बीच विवाद की स्थिति बनती रही है। कई मामलों में शिकायतें भी निगम तक पहुंचीं। ऐसे में हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद निगम ने पूरे शहर में तय स्थान चिन्हित कर दिए हैं, ताकि भोजन कराने की व्यवस्था नियंत्रित और व्यवस्थित तरीके से हो सके। निगम के अनुसार सभी 70 वार्डों में फीडिंग जोन तय किए गए हैं। संबंधित वार्ड के सूचना बोर्ड और जोन कार्यालयों में इसकी जानकारी उपलब्ध है। नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You Might Also Like

1300 का डीएपी 2100 में मिल रहा-भूपेश

मैं आप लोगों की दुख-तकलीफ जानने आया हूँ : सीएम साय

किसानों को नहीं होगी परेशानी : सीएम साय

मनरेगा पर संकट : कांग्रेस का बड़ा ऐलान

रायपुर में बांग्लादेशी-रोहिंग्या के शक में पुलिस ने की सरप्राइज चेकिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम साय ने दी शुभकामनाएं
Next Article जि़ला-स्तरीय ‘आपदा प्रबंधन और आपदा तैयारी कोर्स’ सफलतापूर्वक संपन्न

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?