NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम पर रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ‘सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम पर रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
जशपुरनगर

‘सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम पर रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

‘सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम पर रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, जशपुर पुलिस द्वारा विजेताओं का किया गया सम्मान

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 12:00 am
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देषन एवं मार्गदर्शन में सडक़ सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, प्रतियोगिता में जिलेभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सडक़ सुरक्षा संबंधी संदेशों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।
दूसरे चरण के प्रतियोगिता के विजेताओं को आज पुलिस कार्यालय जशपुर में डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेताओं को नगद पुरस्कार राशि, हेलमेट, प्रमाण-पत्र एवं 03 लीटर पेट्रोल प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में रील मेकिंग प्रतियोगिता में विष्णु बागान निवासी शिक्षक सैयद कैसर हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ?2001 /- नगद पुरस्कार एवं हेलमेट प्राप्त किया। जशपुर के ही श्री मनोज कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें रू.1001 /- नगद पुरस्कार एवं हेलमेट प्रदान किया गया। वहीं नवाटोली निवासी श्री अक्षय कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर द्वारा सभी विजेताओं से सडक़ सुरक्षा के प्रति उनके अनुभव, विचार एवं सुझाव भी साझा कराए गए। विजेताओं ने बताया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को काफी हद तक यातायात नियमों का पालन कर रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए सडक़ सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार, उप पुलिस अधीक्षक श्री के.आर. चौहान, सहित विजेताओं के साथीगण एवं परिजन उपस्थित रहें। डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सडक़ सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। जशपुर पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक प्रयासों से युवा वर्ग बढ़-चढक़र जुड़ रहा है और यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है, उन्होंने सभी नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

You Might Also Like

‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर का हो रहा आयोजन

जशपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

बगीचा में 12 करोड़ 79 लाख से होगा गौरवपथ का निर्माण : सीएम

हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे

पत्थलगांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
Next Article प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?